विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2024

School Time: इंदौर में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल खुलने का बदला समय, यहां चेक करें नया टाइम-टेबल

MP Schools: कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि गिरते तापमान को देखते हुए क्लास 1 से लेकर 8 तक के बच्चों के स्कूलों की कक्षाएं किसी भी स्थिति में सुबह 9:00 बजे के पहले न लगाई जाए. यह आदेश इंदौर के सभी शासकीय और निजी दोनों स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा.

School Time: इंदौर में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल खुलने का बदला समय, यहां चेक करें नया टाइम-टेबल
School Time Changed In Indore

School Time Table: मध्य प्रदेश में गिरते तापमान और शीतलहर के कहर का असर स्कूलों को टाइम टेबल पड़ता दिख रहा है. इंदौर कलेक्टर ने बुधवार को नर्सरी से क्लास 8 तक के स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव का आदेश जारी किया है. जारी आदेश में नर्सरी से क्लास 8 तक की क्लास अब सुबह 9 बजे से ही लगेगी.

Miracle Baba: ब्रह्मलीन हुए 117 वर्षीय संत सियाराम! 'चमत्कारी बाबा' के दर्शन की CM मोहन की थी योजना, लेकिन...

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि गिरते तापमान को देखते हुए क्लास 1 से लेकर 8 तक के बच्चों के स्कूलों की कक्षाएं किसी भी स्थिति में सुबह 9:00 बजे के पहले न लगाई जाए. यह आदेश इंदौर के सभी शासकीय और निजी दोनों स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा.
इंदौर कलेक्टर द्वारा जारी किया गया आदेश

इंदौर कलेक्टर द्वारा जारी किया गया आदेश

मध्य प्रदेश के 15 शहरों में शीतलहर का अलर्ट 

गौरतलब है  इंदौर समेत पूरे प्रदेश के स्कूलों पर गिरते तामपान का असर दिख रहा है. शीतलहर ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. ऐसे में छोटे बच्चों को सुबह स्कूल भेज पाना मुश्किल है. मौसम वैज्ञानिकों ने भी प्रदेश के 15 शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिसके इंदौर और भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों का समय बदलना पड़ा है.

इंदौर में प्रशासन ने बदला स्कूलों का समय

 कलेक्टर के  आदेशनुसार इंदौर में तत्काल प्रभाव से नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से ही लगेंगी. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि तापमान में आई गिरावट के कारण यह निर्णय लिया गया है. इसलिए छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं किसी भी स्थिति में सुबह 9:00 बजे के पहले न लगाई जाए.

Bank Loan: लोन नहीं दिया, लेकिन 39 हजार का मुर्गा खा गया मैनेजर, बैंक सामने धरने पर बैठा पीड़ित

शीतलहर और गिरते तामपान का असर बैतूल और देवास जिले में बढ़ती ठंड का असर स्कूलों के टाइम टेबल पर पड़ता दिख रहा है, जहां स्कूलों के खुलने के समय में तब्दीली कर दी गई है. बैतूल और देवास के सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से संचालित करने आदेश जारि किए गए हैं. 

इंदौर के सभी स्कूलों के लिए जारी किए आदेश

इंदौर कलेक्टर ने सभी शैक्षिणिक स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है और आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में जिला प्रशासन संबंधित स्कूल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी. इंदौर के प्रभारी कलेक्टर शुभम वर्मा में बताया "फिलहाल शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच रहा है. जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री ही है.

बैतूल-देवास जिले में भी 9 बजे से खुलेंगे स्कूल

उल्लेखनीय है शीतलहर और गिरते तामपान का असर इंदौर और भोपाल शहरों के स्कूलों पर नहीं पड़ा, बल्कि बैतूल और देवास जिले में बढ़ती ठंड का असर स्कूलों के टाइम टेबल पर पड़ता दिख रहा है, जहां स्कूलों के खुलने के समय में तब्दीली कर दी गई है. बैतूल और देवास के सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से संचालित करने आदेश जारि किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अंत निकट, 3 राज्यों की पुलिस ने इस बेस कैंप पर डाला डेरा, चक्रव्यूह में ऐसे फंसेंगे नक्सली?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com