Indore Metro News: इंदौर शहर (Indore) के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट (Metro Project) से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. सुपर कॉरिडोर से रेडिसन होटल ग्रुप तक तैयार किए गए करीब 11 किलोमीटर लंबे नए ट्रैक का निर्माण पूरा हो गया है. अब अंतिम औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं, जिसके बाद इस रूट पर मेट्रो संचालन शुरू हो सकेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नए सेक्शन पर मेट्रो शुरू करने से पहले कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) द्वारा सुरक्षा और तकनीकी ऑडिट किया जाएगा. उम्मीद है कि सीएमआरएस की टीम इस सप्ताह इंदौर पहुंचेगी, जो ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, स्टेशन संरचना और संचालन व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण करेगी. सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही यात्रियों के लिए नए ट्रैक पर मेट्रो चलाई जाएगी.
फिलहाल 6 किलोमीटर रूट पर ट्रायल, नया कॉरिडोर बदलेगा मेट्रो कवरेज
इस समय इंदौर मेट्रो लगभग 6 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रायल रन और सीमित संचालन के साथ चल रही है. लेकिन सुपर कॉरिडोर से रेडिसन होटल तक नया ट्रैक शुरू होने के बाद मेट्रो सेवा का विस्तार शहर के प्रमुख हिस्सों तक हो जाएगा. इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन का एक बड़ा विकल्प मिलेगा.

Indore Metro: इंदौर मेट्रे रूट का जायजा लेते हुए अधिकारी
स्मार्ट शहर के लिए बड़ा कदम
इंदौर मेट्रो को शहर के आधुनिक और स्मार्ट परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सीएमआरएस से मंजूरी मिलने के बाद नया ट्रैक अगले कुछ हफ्तों में चालू हो सकता है. इससे इंदौर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक बन जाएगी. नए कॉरिडोर के शुरू होने से इंदौर मेट्रो की पहुंच और उपयोगिता दोनों बढ़ेंगी, जिससे शहर की समग्र गतिशीलता में भी बड़ा सुधार होगा.
यह भी पढ़ें : Indore Metro: एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो का ट्रायल; नए साल की शुरुआत में मिलेगा यात्रियों को तोहफा
यह भी पढ़ें : Indore Metro Rail: इंदौर में मेट्रो रेल दौड़ने का रास्ता साफ, सीएमआरएस ने दी हरी झंडी
यह भी पढ़ें : Murder Case: मैहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हत्या; अर्धजला शव मिलने से हड़कंप
यह भी पढ़ें : MP साइबर पंजीयन करने वाला देश का पहला राज्य, CM मोहन ने कहा- पावर ऑफ अटर्नी समेत इतनी सेवाओं का मिलेगा लाभ