विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2025

Mandala : कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत से सनसनी, दो महीने में तीसरा मामला

Mandala : अभी मामले में आगे की जांच की जा रही है... साथ ही बाघ की मौत कैसे हुई ? इसे लेकर संभावित कारणों की तहकीकात की जा रही है. लेकिन लगातार हो रही बाघों की मौतों से कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन सवालों के घेरे में आता दिखाई दे रहा है.

Mandala : कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत से सनसनी, दो महीने में तीसरा मामला
फोटो - सांकेतिक ( Sleeping Tiger)

Kanha Tiger Reserve : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कान्हा टाइगर रिजर्व (KTR) में एक और बाघ की मौत हो गई है. बीते दो महीने में ये तीसरा बाघ है जिसकी जान गई है. इस बार मृत बाघ का नाम टी-199 है. बता दें कि बाघ का शव कान्हा के सूपखार रेंज के पटुआ बीट में मिला. ये इलाका नॉन-टूरिज्म क्षेत्र में आता है, जहां पर्यटकों का आना-जाना नहीं होता. बाघ की मौत कैसे हुई इसे लेकर पार्क प्रबंधन ने कुछ आशंका जाहिर की है.  पार्क प्रबंधन के मुताबिक, बाघ की मौत दो बाघों के आपसी संघर्ष में हुई है. मौके पर पार्क के अधिकारी पहुंच गए हैं. शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है.

दो महीने में तीसरा बाघ मरा

गौरतलब है कि बीते दो महीने में कान्हा में यह तीसरी बाघ की मौत है. 29 जनवरी को मुक्की बीट के परसाटोला में मादा बाघ का शव मिला था. 18 फरवरी को चिमटा कैंप के राजा कछार में मादा बाघ टी-58 की मौत हुई थी. अब टी-199 नर बाघ की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें : 

MP के इस टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत, एक पखवाड़े में ये दूसरा मामला, खड़े हो रहे सवाल

बालाघाट में बाघ का आतंक ! घर में घुसकर गाय को बनाया निवाला, देखते रहे लोग

लगातार हो रही बाघों की मौतों से कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन सवालों के घेरे में आता दिखाई दे रहा है. अभी मामले में आगे की जांच की जा रही है... साथ ही बाघ की मौत कैसे हुई ? इसे लेकर संभावित कारणों की तहकीकात की जा रही है. 

ये भी पढ़ें : 

दहशत से कांप उठे लोग, छतरपुर में तेंदुए ने कई आदमी को बनाया शिकार

तार में फंसकर तेंदुए की मौत, वन विभाग की घोर लापरवाही ! क्या गश्त से बच सकती थी जान ?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com