विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2024

उमरिया जिला अस्पताल में नहीं है आंखों का डॉक्टर, ओपीडी रूम में भी लगा हुआ है ताला

उमरिया जिले में गरीब जनता का हाल ये है कि आंखों में जरा सी समस्या होने पर जांच के लिए 60 से 70 किमी दूर कटनी या शहडोल जाना पड़ता है. यहां करीब 6 साल पहले नियमित चिकित्सक की पदस्थापना थी. तब से लगातार आफ्थैल्मालजिस्ट पद खाली है. जिससे क्षेत्रवासियों का काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

उमरिया जिला अस्पताल में नहीं है आंखों का डॉक्टर, ओपीडी रूम में भी लगा हुआ है ताला
6 सालों से नहीं आंखों का डॉक्टर

Madhya Pradedh News: उमरिया (Umaria) के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिख रहा है. करीब साढ़े छह लाख से अधिक की आबादी वाले, आदिवासी बाहुल्य इस जिले में आंखों की देखरेख के लिए एक विशेषज्ञ चिकित्सक (आफ्थैल्मालजिस्ट) ही नहीं है. बताया जा रहा है कि यहां जिला अस्पताल में करीब 6 साल से यह पद खाली चल रहा है. साथ ही यहां के ओपीडी रूम में भी ताला लटक रहा है.

आंखों में समस्या होने पर जाना पड़ता है पड़ोसी के जिला अस्पताल

उमरिया जिले में गरीब जनता का हाल ये है कि आंखों में जरा सी समस्या होने पर जांच के लिए 60 से 70 किमी दूर कटनी या शहडोल जाना पड़ता है. यहां करीब 6 साल पहले नियमित चिकित्सक की पदस्थापना थी. तब से लगातार आफ्थैल्मालजिस्ट पद खाली है. जिससे क्षेत्रवासियों का काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें BJP विधायक ने खुद अपने बेटे को पुलिस के हवाले किया, कड़ी सजा देने की अपील की, जानिए क्या है मामला?

दूसरी मंजिल के ओपीडी रूम में लगा हुआ है ताला

वर्तमान में अस्पताल के दूसरी मंजिल पर स्थित ओपीडी रूम में ताला लगा हुआ है इतना ही नहीं  चिकित्सालय में रखी करोड़ों की मशीने जंग खा रही हैं. वहीं इस मामले में जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी का कहना है हम विभाग को लगातार पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा है.


ये भी पढ़ें वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ रेट 6.2% रहने का अनुमान, UN ने कहा-भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com