विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2023

शराब दुकान के बाहर पीट-पीटकर की युवक की हत्या, लापरवाही के मामले में ASI का निलंबन

मध्य प्रदेश के इंदौर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां स्थानीय जीएनटी मार्केट की एक दुकान पर देर रात 5-6 बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

शराब दुकान के बाहर पीट-पीटकर की युवक की हत्या, लापरवाही के मामले में ASI का निलंबन

मध्य प्रदेश के इंदौर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां स्थानीय जीएनटी मार्केट की एक दुकान पर देर रात 5-6 बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. यह पूरा घटनाक्रम आसपास लगे कैमरों में कैद हो गया. ताज़ा जानकारी के मुताबिक, इसी थाने के ASI भारत सिंह मेडा और ASI कुंवर सिंह चौहान को गश्त के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित किया गया है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं: 

बदमाशों ने युवक को पीटा

जानकारी के मुताबिक, छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के जीएनटी मार्केट स्थित शराब दुकान में देर रात एक व्यक्ति पर 5 से 6 बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन देरी के चलते डॉक्टरों ने उसे मृत करार कर दिया.

 मामले में अब ASI का हुआ निलंबन 

मामले की जानकारी मिलते ही छत्रीपुरा पुलिस स्टेशन की पुलिस अस्पताल पहुंची जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, इस मामले में परिजनों का कहना है कि युवक पर हमला करने वाले लोग शराब की दुकान में ही मौजूद थे और शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. इसी मामले को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में ASI भारत सिंह मेडा और ASI कुंवर सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. 

ये भी पढ़े:छतरपुर : BJP में अंदर गुटबाजी हुई तेज, जिले की कई विधानसभाओं में हो सकता है इसका नुकसान ! 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com