विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2024

रिश्तों में शक बना कलह की वजह, महिला ने अपने ही पति और जेठ को उतारा मौत के घाट

सविता ने मौके पर छह गोली चलाई थी जिनमें से दो गोली पति और जेठ को लगी है. वारदात के बाद वह फरार होने की बजाय सीधे थाने पहुंच गई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

रिश्तों में शक बना कलह की वजह, महिला ने अपने ही पति और जेठ को उतारा मौत के घाट
सांकेतिक फोटो

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर परिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने देसी कट्टे से पति और जेठ को गोली मार दी. पति की मौके पर मौत हो गई. वहीं, जेठ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने महिला को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. खबर के मुताबिक, मृतक पति अपनी बीवी के साथ मारपीट करता था. साथ ही उसे शराब पीने की आदत थी. इसी कड़ी में महिला ने सोमवार को अवैध देसी कट्टे से अपने पति और जेठ पर फायरिंग कर दी. घटना सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. 

दरअसल, घटना बड़नगर के इंगोरिया की है. यहां की रहने वाली सविता ने अपने पति राधेश्याम उम्र 44 साल और जेठ धीरज कुमार या 48 साल को देसी कट्टे से गोली मार दी. घटना में राधेश्याम की सिर में गोली लगने से मौके परी मौत हो गई. जबकि धीरज ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि सविता ने मौके पर छह गोली चलाई थी जिनमें से दो गोली पति और जेठ को लगी है. वारदात के बाद वह फरार होने की बजाय सीधे थाने पहुंच गई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें - नए साल की हड़ताल से शुरुआत, टैंकर ड्राइवरों के शामिल होने से पेट्रोल पंपों पर पड़ा सूखा

पड़ोसियों के मुताबिक, पति राधेश्याम कोई काम नहीं करता था. लेकिन उस पर अवैध हथियार बेचने के तीन केस दर्ज है. वह सविता पर दुषचरित्र के आरोप लगाता था. साथ ही सविता का जेठ भी उसका साथ देकर उसे प्रताड़ित करता था. सविता अपनी दोनों बेटियों की शादी के लिए दबाव बनाती तो मृतक उनके साथ गलत करने का इरादा जाहिर करते थे. इसी कड़ी में सविता ने सोमवार को घर में रखे पति के कट्टे से खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस का कहना है की विवाद की वजह जमीन बटवारा भी है. 

ये भी पढ़ें - बीजेपी विधायक के बेटे की करतूत! जानबूझकर स्कूटर में मारी टक्कर, बाल-बाल बचा मासूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com