विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2025

MP News: विदिशा में मंदिर-जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में कई घायल, जानिए पूरा मामला

विदिशा के मोहनगिरी इलाके में गणेश मंदिर और जमीन विवाद को लेकर मोहल्लेवासियों व रघुवंशी परिवार के बीच पथराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हुए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए. दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी है.

MP News: विदिशा में मंदिर-जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में कई घायल, जानिए पूरा मामला

MP News:  मध्य प्रदेश के विदिशा कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनगिरी इलाके में महामाई मंदिर के पास चल रहे पुराने विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया. मोहल्ले के लोगों और रघुवंशी परिवार के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर विदिशा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए. दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचे हैं.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां करीब 50 साल पुराना गणेश मंदिर और उसका चबूतरा है, जिसे लेकर पास में रहने वाले रघुवंशी परिवार और मोहल्लेवासियों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. लोगों का आरोप है कि पूजा-अर्चना या जल चढ़ाने के दौरान रघुवंशी परिवार की ओर से गाली-गलौज, पथराव और अभद्र हरकतें की जाती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बुधवार को भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और हालात बेकाबू हो गए. आरोप है कि पहले रघुवंशी परिवार की ओर से छत से पथराव किया गया, जिसके बाद नीचे मौजूद लोगों ने भी छत की ओर पत्थर फेंके. इस दौरान पथराव में कुछ लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया.

वहीं, रघुवंशी परिवार का कहना है कि जिस स्थान पर मंदिर बना है, उसके पास उनकी निजी भूमि है, जहां उनके ‘जिंद बाबा' का स्थान है. उनका आरोप है कि मोहल्ले के लोग उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, इसी वजह से विवाद हो रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी भी मौके पर पहुंचे और स्थायी समाधान की बात कही.

इधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आनंद राज, थाना प्रभारी, कोतवाली का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. जमीन और मंदिर से जुड़े इस विवाद के स्थायी समाधान के लिए प्रकरण को राजस्व विभाग को भेजा जा रहा है.  

MP में मनरेगा पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा; BJP MLA ने कहा- राम का विरोध करने वाली कांग्रेस का रावण की तरह अंत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com