Vakeel Murder in Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को हुए वकील हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें गोलू (25) पुत्र अरविंद रावत, पपेंद्र (23) पुत्र हरदास रावत और जहीर (24) पुत्र रफीक शामिल हैं. गोलू और जहीर घुघसी थाना बड़ौनी के रहने वाले हैं. वहीं, पपेंद्र डबरा का रहना वाला है. पपेंद्र के पैर में शॉर्ट एनकाउंटर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है.
पुलिस के अनुसार, करेरा तहसील में काम करने वाले वकील संजय सक्सेना को आरोपियों ने शनिवार दोपहर पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस समय वह यूनिफॉर्म में अपने घर से कोर्ट के लिए रवाना हुए थे. पुलिस को अभी चौथे मुख्य आरोपी की तलाश है, जिसके लिए गिरफ्तारी आरोपियों से पूछताछ जारी है.
उसी आरोपी ने वकील सत्येंद्र सक्सेना हत्याकांड की साजिश रची थी. उसी ने इन सुपारी किलर्स को बुलवाया था. हालांकि, पुलिस को शक है कि एडवोकेट हत्याकांड में चार से भी अधिक बदमाश शामिल हो सकते हैं.
चौथे आरोपी ने दी थी सुपारी पुलिस उसके पीछे
वकील संजय सक्सेना हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि इस मामले को अंजाम देने के लिए सुपारी किलिंग का सहारा लिया गया था. चौथे मुख्य आरोपी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है. उसने इन तीनों आरोपियों को सुपारी देकर वकील की हत्या के लिए रकम मुहैया कराई थी और पूरी जानकारी दी थी.
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने खुलासा करते हुए बताया कि यह मामला सुपारी किलिंग से जुड़ा हुआ है और हम इसकी जड़ तक पहुंचने वाले हैं. जल्द ही सुपारी देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा. मामला जमीनी मुकदमा लड़ने से जुड़ा हुआ है, जिसे एडवोकेट संजय सक्सेना ने लड़कर अपने क्लाइंट को जीत दिलाई थी. यही वजह थी कि रंजिश के चलते उसे मौत के घाट उतार दिया.
ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें