विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2026

Mahashivratri 2026: रात 1 बजे सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे सीएम, पत्नी के साथ पूजा की, विकास कार्यों की दी सौगात  

CM Vishnu Deo Sai: श्रीश्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर परिसर के सामने 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया. विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Mahashivratri 2026: रात 1 बजे सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे सीएम, पत्नी के साथ पूजा की, विकास कार्यों की दी सौगात  

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्रीश्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे. उन्होंने भगवान भोलेनाथ और  श्रीश्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के सामने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया. प्रस्तावित कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श सहित शेड, आगंतुकों के विश्राम एवं भोजन के लिए शेड, शौचालय परिसर भवन और पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सरकार जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रही  

सीएम ने विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा और आत्मबल प्रदान करती है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है.

VIDEO: 2.30 बजे खुले महाकाल के पट, लाखों भक्तों की भीड़, 44 घंटे तक जागेंगे बाबा; कल दोपहर में क्यों होगी भस्म आरती? 

पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप दिया 

बता दें कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा और भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. स्थानीय जनश्रुति के अनुसार श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं. वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108' की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी. बताया जाता है कि बाबा ने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और उसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया. वर्षा, ग्रीष्म और शीत तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की साधना करना उनकी तपस्या की विशेष पहचान बन चुकी है.

लुंगी पहनकर 10KM पैदल चले विधायक... आजादी के बाद पहली बार दंतेवाड़ा के गांव में पहुंचे, दी बड़ी सौगातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close