विज्ञापन

दो जिलों को जोड़ने वाली पुलिया 2 साल बाद भी नहीं बनी, 12KM का चक्कर लगा रहे लोग, इस अवैध काम के कारण टूटी थी 

पुलिया बनाने के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायतों से लेकर दोनों जिलों के कलेक्टरों तक से शिकायत की है, लेकिन दो साल बीतने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की, जिससे हजारों लोगों को राहत मिल सके.  

दो जिलों को जोड़ने वाली पुलिया 2 साल बाद भी नहीं बनी, 12KM का चक्कर लगा रहे लोग, इस अवैध काम के कारण टूटी थी 
दो साल से टूटी पड़ी पुलिया को बनवाने की मांग कर रहे ग्रामीण.

बड़वानी जिले की ठीकरी तहसील के ग्राम अभाली से खरगोन जिले के गांव भोईंदा को सीधे जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण दो साल बाद भी नहीं हो सका है. इस कारण लोगों को लगभग 10 से 12 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है. इससे समय और रुपयों की बर्बादी हो रही है. इसके साथ ही बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है.

यह हालत है ग्राम अभाली से खरगोन जिले के गांव भोईंदा जाने वाले मुख्य मार्ग की. इस मार्ग से दोनों जिलों के 20 छोटे-बड़े गांव और फलिये जुड़े हुए हैं. निर्माण नहीं होने के कारण  दोनों जिलों के रहवासी किसान नदी और क्षतिग्रस्त पुलिया को पार कर अपने खेतों तक जाने को मजबूर हैं. ऐसे में हादसे की आशंका भी बनी रहती है. 

राहगीरों ने बताया कि पुलिया बनाने के लिए स्थानीय पंचायतों से लेकर दोनों जिलों के कलेक्टरों तक ग्रामीणों ने शिकायत की है, लेकिन दो साल बीतने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की जिससे हजारों लोगों को राहत मिल सके.  

सीहोर में बाबू ने दोस्तों के खाते में डाल दिए सरकार के 63,58,894 रुपये, सच सामने आते ही कलेक्टर ने नौकरी से किया बाहर 

अवैध खनन के कारण टूटी सड़क

रहवासियों ने बताया कि किसानों की समस्या दूर करने के लिए यह पुलिया बनाई गई थी, लेकिन अवैध खनन में लगे भारी डंपरों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बताया गया कि इस क्षेत्र में रहने वाले कई किसानों के खरगोन तो कई किसानों के बड़वानी जिले में खेत हैं. ऐसे में खेती-किसानी का सामान ले जाना बेहद मुश्किल हो जाता है. 

लुंगी पहनकर 10KM पैदल चले विधायक... आजादी के बाद पहली बार दंतेवाड़ा के गांव में पहुंचे, दी बड़ी सौगातें

हर बार मिलता है आश्वासन 

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका. हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है. 

बहू के सामने काटी सास की गर्दन, फिर एक और हत्या, पत्नी के मां नहीं बनने पर आरोपी ने अपने घर में क्यों खेला खूनी खेल? Ground Report

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close