Crocodile Video: धरती के हिंसक जीवों में शुमार मगरमच्छ के दिन मध्य प्रदेश में बहुत खराब गुजर रहे हैं. इसकी बानगी शिवपुरी जिले में दिखी, जहां सड़क पर रेंग रहा एक विशालकाय मगरमच्छ रील बाज युवाओं के हाथों के खिलौना बन गया. मगरमच्छ के साथ वीडियो बनाने को अमादा युवा बाकायदा उसको छेड़ रहे हैं. इतनी ही नहीं, जान जोखिम में डालते हुए उसकी पूंछ पकड़ कर वीडियो शूट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-सास-ससुर और पति को 10-10 साल का कठोर कारावास, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नववधू ने कर ली थी खुदकुशी
मगरमच्छ को सड़क पर रेंगता हुआ देख युवा वीडियो बनाने लगे
रिपोर्ट के मुताबिक देर रात विशालकाय मगरमच्छ रात के अंधेरे में सड़क पर रेंगता रहा था. सड़क पर मगरमच्छ को रेंगता देख आसपास टहल रहे युवा मोबाइल से वीडियो बनाने पहुंच गए. वीडियो बना रहे एक युवा ने दौड़कर उसकी पूंछ पकड़ ली और उसके साथ वीडियो बनाने लगा. जान को दांव पर लगाकर युवा बार-बार उसे छेड़ रहा था. यह हैरतअंगेज वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया वायरल हो गया.
तालाब से निकला मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में घूम रहा था
घटना मंगलवार रात 9 बजे की है. विशालकाय मगरमच्छ चिंताहरण मंदिर के पास स्थित भुजरिया तालाब का बताया जा रहा है. तालाब से निकलकर सड़क पर आया मगरमच्छ आसपास के रिहायशी इलाके में घूम रहा था, जिसे देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. सड़क पर मगरमच्छ के घूमने की खबर सुनकर इलाके के रील बाज युवा वीडियो बनाने पहुंच गए औऱ जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाने लगे.
ये भी पढ़ें-Azab-Gazab School: न बिल्डिंग, न क्लासरूम, न ब्लैकबोर्ड, यहां बच्चों को जमीन पर लिखकर सिखाया जाता है ककहरा
करतब दिखाते हुए युवाओं ने पकड़ ली थी मगरमच्छ की पूंछ
बताया जाता है आरोपी युवक ने रील बनाने के लिए करतब दिखाते हुए विशालकाय मगरमच्छ की पूंछ पकड़ ली थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बिना डरे मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर अपनी ओर खींच रहे थे. गनीमत रही कि छेड़छाड़ के बावजूद मगरमच्छ ने पलटवार नहीं किया वरना युवकों के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने युवक को ऐसा करने से रोका था, लेकिन युवक नहीं माने.
ये भी पढ़ें-पेट्रोलिंग के लिए गई पुलिस पर जानलेवा हमला, टांगिया मारकर 3 आरक्षकों को किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान