विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2025

बेटी की शादी रखे थे गहने, चोरों ने कर लिए पार; मेन गेट पर दूसरा ताला लगाकर किया गुमराह

सतना जिले के पिपरी कला गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. बेटी की शादी के लिए रखे सोने-चांदी के गहने चोरों ने चोरी कर लिए. घटना के बाद चोरों ने घर के मेन गेट पर दूसरा ताला लगाकर सभी को गुमराह किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बेटी की शादी रखे थे गहने, चोरों ने कर लिए पार; मेन गेट पर दूसरा ताला लगाकर किया गुमराह

Satna Theft Case: सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव में चोरी की एक वारदात सामने आई है. यहां एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए गहने रखे हुए थे. चोरों ने मौका पाकर घर से चोरी कर ली. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद चोरों ने घर के मेन गेट पर दूसरा ताला लगा दिया. ताकि किसी को चोरी का शक ना हो. 

सूना घर बना चोरों का निशाना

घटना मंगलवार की देर रात की है. मुंबई में परिवार के साथ रहने वाले कमलेश तिवारी का घर खाली था. इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और भीतर घुसकर आलमारी खंगाल डाली. घर से लगभग एक किलो चांदी, सोने की एक चैन, चार अंगूठियां और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया.

सुबह मां ने देखी खुली खिड़की, हुआ शक

बुधवार सुबह जब कमलेश तिवारी की मां ने घर की खिड़की खुली देखी तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा. उन्होंने तुरंत अपने परिवार और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद कमलेश की बड़ी बेटी ससुराल से गांव पहुंची. लेकिन जब उसने ताला खोलने की कोशिश की तो पाया कि चाबी काम नहीं कर रही है. तभी समझ में आया कि किसी ने नया ताला लगा दिया है.

चोरों ने लगाया दूसरा ताला 

चोर इतने चालाक निकले कि चोरी के बाद शक न हो, इसलिए उन्होंने घर के मेन गेट पर अपना दूसरा ताला लगा दिया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरी से ताला काटा गया. जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का नज़ारा देखकर सबके होश उड़ गए पूरा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी खाली थी.

ये भी पढ़ें- Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में एक और बच्चे ने तोड़ा दम, छिंदवाड़ा में 22वीं मौत

बेटी की शादी के गहने भी ले गए चोर

परिजनों ने बताया कि कमलेश की छोटी बेटी की शादी इसी साल गांव में होनी थी. शादी के लिए सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान पहले से तैयार कर रखा था. वही सब चोरों ने पार कर दिया. इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें- सुकमा में खत्म हुआ ‘लाल आतंक' का एक और अध्याय, 50 लाख के इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com