विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2023

सतना : चोरी के शक में दो युवकों को भीड़ ने रस्सी से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

पुलिस ने बताया कि युवकों को चोरी के शक में पीटा गया है. फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर दोनों का इलाज कराया जा रहा है. इसके बाद जांच की जाएगी और दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

सतना : चोरी के शक में दो युवकों को भीड़ ने रस्सी से बांधकर की बेरहमी से पिटाई
भीड़ ने दोनों युवकों की लात-घूंसों से पिटाई की.
सतना:

सतना जिले के मझगवां में दुकान में घुसने की कोशिश कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी. हिंसक भीड़ ने दोनों युवकों को लात-घूंसों से बुरी तरह से पीटा, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, इस पिटाई में एक युवक के पैर में फ्रैक्चर भी हो गया है.

दरअसल, मझगवां थाना क्षेत्र के चौरहा पर संत कुमार उपाध्याय की दुकान है. जहां रविवार सुबह दोनों युवक दुकान में घुसने का प्रयास कर रहे थे. तभी स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई. मौके पर एकत्र हुए लोगों ने दोनों युवकों को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया.

उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक

चोरी के शक में भीड़ के द्वारा पीटे गए दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. दरअसल, प्रभाकर त्रिपाठी नाम का एक युवक सीतापुर के बाबूपुर क्षेत्र के सिमरिया का रहने वाला है. जबकि दूसरा युवक विक्रम पटेल भी सिमरिया का ही निवासी है. बता दें कि दोनों युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वह सतना क्यों आए और कैसे पहुंचे इस बारे में मझगवांल पुलिस पूछताछ कर रही है.

असहाय बनी रही पुलिस

मझगवां थाना पुलिस भीड़ के सामने असहाय नजर आई. दरअसल, दोनों युवक की लोगों ने पुलिस के सामने ही पैरों में रस्सी बांध कर पिटाई करती रही. बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही मझगवां थाना के पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक चोरी के कथित आरोपियों पर लात-घूंसा चलाने से बाज नहीं आ रहे थे. 

जांच में जुटी पुलिस

मझगवां थाना प्रभारी आदित्य कुमार सेन ने बताया कि युवकों को चोरी के शक में पीटा गया है. फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर दोनों का इलाज कराया जा रहा है. इसके बाद जांच की जाएगी और दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया जाएगा. जिनके द्वारा युवकों को पीटा गया है, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com