विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2025

सामूहिक आत्महत्या! एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, पुलिस की जांच में होगा खुलासा 

MP News: इस सामूहिक आत्महत्या की खबर से टीहर गांव में मातम पसरा हुआ है. हर कोई स्तब्ध है और एक ही सवाल है आखिर पूरा परिवार क्यों खत्म हो गया?

सामूहिक आत्महत्या! एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, पुलिस की जांच में होगा खुलासा 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई तहसील के ग्राम टीहर से शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में सामूहिक आत्महत्या कर ली. पूरे क्षेत्र में इस हृदय विदारक घटना से शोक और स्तब्धता का माहौल है.

मरने वालों में मां, पिता, बेटी और बेटा शामिल

मनोहर का भाई नंदराम मकान की ऊपरी मंजिल पर रहता है। रात में उसने नीचे से उल्टियां करने की आवाज सुनी. जब वह नीचे पहुंचा तो देखा कि पूरा परिवार तड़प रहा है. तुरंत ग्रामीणों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई. जिनकी मौत हुई है उनमें मां, पिता, बेटी और बेटा शामिल हैं. 

फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई. शिवानी ने खुरई अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि मनोहर को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई.

अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. परिजनों और ग्रामीणों को भी इस सामूहिक आत्मघाती कदम की कोई जानकारी नहीं है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. शनिवार सुबह चारों का पोस्टमॉर्टम कराया गया. खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस सामूहिक आत्महत्या की खबर से टीहर गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई स्तब्ध है और एक ही सवाल है – “आखिर पूरा परिवार क्यों खत्म हो गया?”

ये भी पढ़ें MP विधानसभा परिसर में विधायकों की नारेबाजी-प्रदर्शन पर रोक, सचिवालय के आदेश के बाद गरमाया माहौल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com