विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2025

Road Accident: भीषण सड़क हादसे से रायगढ़ में मचा कोहराम, कार सवार 2 लोगों की मौत, पांच घायल

Road Accident: कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके कारण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए हैं. सभी घायलों का राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Road Accident: भीषण सड़क हादसे से रायगढ़ में मचा कोहराम, कार सवार 2 लोगों की मौत, पांच घायल

Raigarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके कारण ये हादसा हो गया. सभी घायलों का पचोर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पचोर के देहरी जोड़ के पास ओवरब्रिज पर एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ.

चालक को झपकी आने से ये हादसा, 2 की मौत

पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि कार देहरी जोड़ ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आ गई और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई. उन्होंने बताया कि इस हादसे में मुकेश बारेला (28) और देवेंद्र बारेला (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सभी घायलों का पचोर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया और फिर उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

कार्यक्रम में शामलि होकर लौट रहे थे घर

बामनिया ने बताया कि कार में सवार सभी लोग गुना जिले के बमोरी के मैदा और माना गांव के निवासी थे और वो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बड़वानी के पानसेमल से लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े: MP के सरकारी इंजीनियर पढ़ेंगे कंस्ट्रक्शन के नियम, भोपाल में 90 डिग्री-इंदौर में Z शेप ब्रिज के बाद PWD का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com