विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2024

अपनी इस वर्किंग स्टाइल की वजह से चर्चा में आईं IAS प्रतिभा पाल, जानें मामला

IAS Pratibha Pal : IAS अधिकारी प्रतिभा पाल चर्चा में हैं, इनकी कार्यशैली की वजह से जहां एक ओर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी है, तो वहीं लापरवाही करने वाले अधिकारियों के बीच डर का माहौल है. रीवा में धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान ऐसे ही कुछ मामले सामने आए हैं.

अपनी इस वर्किंग स्टाइल की वजह से चर्चा में आईं IAS प्रतिभा पाल, जानें मामला
IAS प्रतिभा पाल का दिखा अलग अंदाज, काम करने वालों में खुशी तो लापरवाह अधिकारियों में बना डर.

Rewa Collector Pratibha Pal : कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल इन दिनों प्रशासन को लेकर काफी सख्त नजर आ रही हैं. आम आदमी से जुड़ी समस्याओं को लेकर कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, कह रही हैं.  एक ओर लापरवाह अधिकारियों  पर जहां कार्रवाई कर रही हैं. वहीं, बेहतर काम पाए जाने पर सम्मानित करने की भी बात कह रही हैं. यह सब किया उन्होंने धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान. कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने  समर्थन मूल्य में धान उपार्जन में लापरवाही बरतने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जारी करने के निर्देश दिए हैं. इन अधिकारियों की दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने और निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित करने का नोटिस तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया.

डीएम ने इनको निलंबित करने की बात कही

कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के तहत की है. कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कृषि विस्तार अधिकारी और नोडल अधिकारी को जहां निलंबित करने की बात कही है. वहीं, मां भगवती वेयरहाउस खरीदी केंद्र प्रभारी कृष्णा सिंह को नोटिस जारी करने के आदेश दिया.

इस समिति को दिया नोटिस

 कृष्ण सिंह कलेक्टर प्रतिभा पाल के धान खरीदी निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे. कलेक्टर ने समिति प्रबंधक और केन्द्र प्रभारी सेवा सहकारी समिति लक्ष्मणपुर को नोटिस दिया. कलेक्टर द्वारा खरीदी केन्द्र का निरीक्षण के दौरान अपने सामने कुछ उपार्जित धान की बोरियों की तौल कराई गई. सभी पांच बोरियों में अलग-अलग मात्रा में 37 किलों से लेकर 40 किलो 700 ग्राम तक धान की मात्रा पाई गई.

बारियों में क्यों नहीं दर्ज किया गया टैग और कोड? 

बोरियों में लगे टैग में किसान का पंजीयन क्रमांक या किसान कोड दर्ज नहीं पाया गया .गोदाम के अंदर 6 दिसम्बर एवं 7 दिसंबर को उपार्जित धान की बोरियों में सिलाई नहीं की गई थी. वहीं दूसरी और खरीदी केन्द्र में केवल 8505 क्विंटल धान की खरीदी अब तक की गई गई है. केवल 1074 क्विंटल धान का ही हैण्डलिंग चालान जारी किया गया है. जिसे गंभीर लापरवाही माना जा सकता है. इसे  गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबन करने की बात कहते हुए नोटिस जारी कर दिया गया है . 

महिला ऑपरेटर 26 जनवरी को होगी सम्मानित

कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने, जहां लक्ष्मणपुर में धान खरीदी केंद्र में अनियमित पाई. वहीं, रायपुर में सब कुछ व्यवस्थित पाया. किसानों की सुविधा के लिए जो भी दिशा निर्देश जारी किए गए थे. उसका पालन नजर आया, कलेक्टर ने जब किसानों से बात की तो, खरीदी केंद्र से किसान बेहद संतुष्ट नजर आए. कलेक्टर रीवा को निरीक्षण के दौरान एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर का काम बेहद अच्छा लगा. जिसके चलते उन्होंने उस महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को, 26 जनवरी में सम्मानित करने का निर्णय भी किया. हमने कलेक्टर रीवा से धान खरीदी केंद्र में, निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों को लेकर बात की. 

ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने ही तोड़ा अपने खूंखार लीडर हिड़मा और देवा का घर ! पुलिस के दावे से अलग है ग्रामीणों का दावा

ये भी पढ़ें- Murder : प्रेम संबंध के शक ने बना दिया महिला को कातिल, युवतियों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com