विज्ञापन

Petrol Pump Fire: राजगढ़ में आग का गोला बना पेट्रोल पंप, 13 लोग झुलसे, फ्यूल टैंकर समेत 15 बाइक जलकर खाक, शाजापुर अस्पताल में भर्ती मरीज

Rajgarh Petrol Pump Fire: राजगढ़ के पचोर में हुए पेट्रोल पंप अग्निकांड में घायल हुए लोगों को शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं बलराम नामक की एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया है.

Petrol Pump Fire: राजगढ़ में आग का गोला बना पेट्रोल पंप, 13 लोग झुलसे, फ्यूल टैंकर समेत 15 बाइक जलकर खाक, शाजापुर अस्पताल में भर्ती मरीज

Pachore Petrol Pump Fire: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर शहर में सोमवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस आग की चपेट में आने से 13 लोग झुलस गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल है. जबकि फ्यूल से भरा टैंकर और करीब 15 मोटरसाइकल जलकर खाक हो गईं. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया. वहीं बलराम नामक के एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया. 

आग का गोला बना पेट्रोल पंप

जानकारी के मुताबिक, भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक भीषण आग लग गई. इस आगजनी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग इतनी तेजी से फैली कि परिसर में खड़ा ईंधन से भरा एक टैंकर भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे आग ने भयकर रूप ले लिया.

13 लोग झुलसे, 15 बाइक जलकर खाक

इस घटना में 13 लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया. साथ ही करीब 15 बाइक जलकर खाक हो गईं. घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां और टीम पहुंची. वहीं करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया.

घायल हुए लोगों से मिले विधायक अरुण भीमावद

इधर, घटना की सूचना मिलते ही देर रात शाजापुर विधायक अरुण भीमावद भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को भी घायलों की उचित देखभाल के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: शरीर का दर्द ठीक कर दूंगा... 'निर्मल बाबा' के चमत्कार में फंसी महिला, दुष्कर्म के बाद वायरल किया अश्लील वीडियो 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close