विज्ञापन

शरीर का दर्द ठीक कर दूंगा... 'निर्मल बाबा' के चमत्कार में फंसी महिला, दुष्कर्म के बाद वायरल किया अश्लील वीडियो 

छत्तीसगढ़ की महिला को झांसा देकर मध्य प्रदेश के मैहर में दुष्कर्म करने वाले आरोपी निर्मल बाबा को पुलिस ने हिमाचल से पकड़ लिया है. नंबर ब्लॉक करने पर आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो वायल कर दिए थे.

शरीर का दर्द ठीक कर दूंगा... 'निर्मल बाबा' के चमत्कार में फंसी महिला, दुष्कर्म के बाद वायरल किया अश्लील वीडियो 
Chhattisgarh Crime News: पुलिस ने आरोपी बाबा को हिमाचल से किया गिरफ्तार.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने चमत्कार के नाम पर महिला से दुष्कर्म कर  अश्लील वीडियो वायरल करने वाले ढोंगी निर्मल बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी बाबाको हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से पकड़ा है. पीड़िता का आरोप था कि आरोपी बाबा ने उसे शरीर का दर्द ठीक करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया.   

जानकारी के अनुसा, पीड़ित महिला ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी निर्मल बाबा पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पदयात्रा करते हुए आया. उसने खुद को चमत्कारी बाबा बताते हुए लोगों की हर समस्या दूर करने का दावा किया. पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाबा से मिलने गई, जहां बाबा ने उसका हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया.  

प्रसाद खिलाकर अपने साथ मैहर ले गया बाबा 

आरोपी बाबा ने 26 मार्च को पीड़िता को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाकर प्रसाद खिलाया और उसे अपने साथ चलने के लिए बहलाया. पीड़िता ढोंगी निर्मल बाबा के झांसे में आकर बिलासपुर से ट्रेन में बैठकर मध्यप्रदेश के मैहर पहुंची, जहां बाबा ने इलाज के नाम पर एक होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी बाबा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. 

अश्लील वीडियो किया वायरल 

पीड़िता के वापस घर लौटने के बाद बाबा लगातार उसे फोन कर परेशान करने लगा. इससे तंग आकर पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया. इसस गुस्साए बाबा ने एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए. जिसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपी निर्मल बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बाबा को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com