विज्ञापन

सिंगरौली SP ऑफिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा: महिलाओं ने सड़क पर पकड़े बाल, मारपीट की; VIDEO वायरल

Singrauli Women Fight News: वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर खींचतान और मारपीट कर रही हैं. आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रह हैं, लेकिन गुस्सा इतना ज्यादा था कि कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं है.

सिंगरौली SP ऑफिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा: महिलाओं ने सड़क पर पकड़े बाल, मारपीट की; VIDEO वायरल

Singrauli sp office high voltage drama: एमपी के उर्जाधानी सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सोमबार करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब दो पक्षों की महिलाएं अचानक सड़क पर ही आपस में भिड़ गईं. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और बीच सड़क जमकर मारपीट शुरू हो गई. एसपी ऑफिस के बाहर हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

एक दूसरे को बाल पकड़कर पीटा 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर खींचतान और मारपीट कर रही हैं. आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रह हैं, लेकिन गुस्सा इतना ज्यादा था कि कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था. हंगामे के कारण एसपी ऑफिस के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बन गया. 

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

शिकायत करने आए थे दोनों पक्ष 

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष किसी पुराने विवाद की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया.  इसके बाद तीनों महिलाएं वहां से चली गईं. 

खुले जंगल में 2 और चीते, एक्सपर्ट्स ने जताई ये बड़ी उम्मीद, सीएम बोले- 'प्रोजेक्ट चीता' में कीर्तिमान रच रहा MP

गरीबी की इंतहा, बेटी को बेचकर खरीदा खाना, 4.5 साल की मासूम का 15000 में सौदा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com