विज्ञापन

21 लाख की सरसों फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चुराई, 122 CCTV फुटेज खंगालकर गिरोह तक पहुंची पुलिस  

पुलिस ने श्योपुर जिले के गजराज धाकड़ और ट्रक चालक कल्लू उर्फ संजू परिहार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से 338 बोरी सरसों और घटना में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया गया है. बरामद मशरूका और वाहन की कुल कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई जा रही है.

21 लाख की सरसों फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चुराई, 122 CCTV फुटेज खंगालकर गिरोह तक पहुंची पुलिस  

विदिशा जिले की सिरोंज पुलिस ने सरसों चोरी के एक बड़े मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपियों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करीब 297 क्विंटल सरसों चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने तकनीकी जांच और 122 सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सरसों और ट्रक समेत करीब 72 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है. 

जानकारी के अनुसार, मामला 8 मई का है, जब सिरोंज निवासी व्यापारी वीरेन्द्र जैन ने थाना सिरोंज में शिकायत दर्ज कराई कि एक ट्रक चालक धोखाधड़ी कर उनकी सरसों लेकर फरार हो गया है. चोरी की गई सरसों की मात्रा करीब 297 क्विंटल बताई गई, जिसकी कीमत 21 लाख 65 हजार रुपये थी. 

जिंक फास्फाइड ने एसिड के साथ मिलकर बनाई फॉस्फीन गैस, इसी से गई डोकाडिया परिवार की जान

पुलिस ने 122 सीसीटीवी फुटेज खंगाले 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के साथ करीब 122 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंच बनाई. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. 

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

बरामद मशरूका की कीमत 72 लाख 

पुलिस ने श्योपुर जिले के गजराज धाकड़ और ट्रक चालक कल्लू उर्फ संजू परिहार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से 338 बोरी सरसों और घटना में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया गया है. बरामद मशरूका और वाहन की कुल कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई जा रही है. 

खुले जंगल में 2 और चीते, एक्सपर्ट्स ने जताई ये बड़ी उम्मीद, सीएम बोले- 'प्रोजेक्ट चीता' में कीर्तिमान रच रहा MP

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close