विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2025

पीएम मोदी पहुंचे बागेश्वर धाम, कैंसर हॉस्पिटल की रखी आधारशिला, कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा है

Bageshwar Dham : पीएम नरेंद्र मोदी छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं. पीएम के साथ सीएम मोहन यादव समेत कई दिग्गज मंच पर मौजूद हैं. आज पीएम यहां कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास करने आए हैं.  

पीएम मोदी पहुंचे बागेश्वर धाम, कैंसर हॉस्पिटल की रखी आधारशिला, कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा है

Bageshwar Dham Visit PM Narendra Modi  : पीएम नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले बागेश्वर धाम सरकार में पूजा-अर्चना की. बालाजी सरकार के दरबार पर विशेष हाजरी लगाई. फिर कैंसर हॉस्पिटल के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस बीच पीएम ने बुंदेलखंड को एक और बड़ी सौगात देते हुए कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखी . पीएम मोदी अपने हाथों से रिमोट का बटन प्रेस करते हुए हॉस्पिटल का डिजिटल शिलान्यास किया. उनके साथ मंच पर सीएम मोहन यादव, सांसद वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज मौजूद रहें. पीएम मोदी ने कहा कि अब यहां भजन-भोजन और इलाज सब मिलेगा. नर सेवा ही नारायण सेवा है. मेरे भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे समय से देश को एकजुट करने का काम कर रहे है. 

'इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है'

पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार, वीरों की इस धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है, और इस बार, तो बालाजी का बुलावा आया है. ये हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है. अभी मैंने यहां श्री बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया है.

ये संस्थान 10 एकड़ में बनेगा. पहले चरण में ही इसमें 100 बेड की सुविधा तैयार होगी. मैं इस पुनीत कार्य के लिए श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का अभिनंदन करता हूं और बुंदेलखंड के लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं. 

'ये लोग हमारे पर्वत, परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजकल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है लोगों को तोड़ने में जुटा है. बहुत बार विदेशी ताकतें भी इनका साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है. हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेस में रहते रहे हैं. गुलामी की मानसिकता से घिरे लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिरों पर और हमारे संत, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं. ये लोग हमारे पर्वत, परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं..."

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com