विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2023

सांस की समस्या को ठीक करने के लिए नवजात बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया, हुई मौत

बच्चे को गर्म छड़ से दागने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां इस बच्चे की मौत हो गई.

सांस की समस्या को ठीक करने के लिए नवजात बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया, हुई मौत
बच्चे की गर्म छड़ से दागने के बाद हुई मौत
शहडोल:

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले (Shahdol) में डेढ़ महीने के एक बच्चे को सांस की बीमारी ठीक करने के लिए एक धार्मिक क्रिया के तहत कथित तौर पर लोहे की गर्म छड़ से दागे जाने के बाद उसकी मौत हो गई. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आज के समय बेशक आधुनिकता की कितनी भी दुहाई दी जाए, लेकिन इस तरह के मामले सारी असलियत की पोल खोल देते हैं.

बच्चे को लोहे के गर्म छड़ से दागा गया था

सिविल सर्जन जी एस परिहार ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल की बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) में इलाज के दौरान शिशु की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बंधवा गांव में सांस की समस्या के इलाज के लिए बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

ये भी पढ़ें कतर की जेल में बंद नौसेना अधिकारी की सज़ा ए मौत उम्रकैद में बदली, भावुक हुए परिजन, PM मोदी को कहा 'शुक्रिया'

हालत बिगड़ने पर ले जाया गया जिला अस्पताल

अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया. अधिकारी ने बताया कि बच्चे की निमोनिया से मौत हो गई.

ये भी पढ़ें Adah Sharma Interview : अदा शर्मा ने NDTV के साथ फिल्म 'द केरला स्टोरी' की यादें ताजा कीं और अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close