विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2025

Vote Chori Row: मंजीत घोसी की गिरफ्तारी; कांग्रेस नेताओं ने बताया बदले की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

Congress Worker Manjeet Ghoshi Arrest: मंजीत घोसी का परिवार कार्रवाई से हैरान है. उनके भाई लक्ष्मीकांत घोसी ने बताया कि रात में अचानक 15–20 पुलिसवाले घर में घुसे. कोई नोटिस नहीं, कोई जानकारी नहीं. सीधे भाई को गाड़ी में बैठाया और ले गए.

Vote Chori Row: मंजीत घोसी की गिरफ्तारी; कांग्रेस नेताओं ने बताया बदले की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
Vote Chori Row: मंजीत घोसी की गिरफ्तारी; कांग्रेस नेताओं ने बताया बदले की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

Delhi Police Arrest Congress Worker Manjeet Ghoshi: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात करीब 2 बजे दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीत घोसी को उनके घर से हिरासत में ले लिया. मंजीत को बिना कोई नोटिस दिए सीधे दिल्ली ले जाया गया. कांग्रेस नेता के हिरासत में लिए जाने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में आक्रोश फैल गया. वहीं मंजीत घोसी का परिवार कार्रवाई से हैरान है. उनके भाई लक्ष्मीकांत घोसी ने बताया कि रात में अचानक 15–20 पुलिसवाले घर में घुसे. कोई नोटिस नहीं, कोई जानकारी नहीं. सीधे भाई को गाड़ी में बैठाया और ले गए.

कांग्रेस नेताओं ने क्या कुछ कहा?

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भाजपा की वोट चोरी उजागर होने के बाद अब सरकार बौखलाहट में विपक्ष की आवाज दबाने पर उतर आई है. हमारे साथी मंजीत घोसी की गिरफ्तारी इसी डर और घबराहट का सबूत है. पूरी कांग्रेस मंजीत के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव लड़ाई के लिए तैयार भी है."

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, "नरसिंहपुर में कांग्रेस परिवार के साथी मंजीत घोषी की एक ट्वीट के संदर्भ में मध्यप्रदेश व दिल्ली पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी निंदनीय है! इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रत्येक संघर्ष में अपने सिपाहियों के साथ मजबूती से खड़ी है."

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा राज में विपक्ष के कार्यकर्ताओं को रातों-रात गायब कर दिया जाता है. मंजीत घोसी की तत्काल रिहाई हो, नहीं तो मध्य प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा."

पुलिस का क्या कहना है?

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है. एडिशनल एसपी संदीप भूरिया ने बताया कि मंजीत घोसी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर दिल्ली और राजस्थान पुलिस की टीम उन्हें लेकर गई है. यह एक इंटर-स्टेट केस है और आगे की प्रक्रिया वहीं पूरी होगी.

क्याें की गई ये कार्रवाई?

यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी कुछ पोस्ट्स को लेकर की गई है, जिनमें मंजीत ने भाजपा पर 'वोट चोरी' और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कुछ वीडियो शेयर किए थे. जांच में पता चला है कि मंजीत द्वारा शेयर किए गए अधिकांश वीडियो पुराने हैं या फिर बिहार चुनाव से पूरी तरह असंबंधित हैं. इन वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने के आरोप में दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

गिरफ्तारी की खबर जैसे ही फैली, कांग्रेस ने इसे 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' करार देते हुए तीखा विरोध शुरू कर दिया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल सुबह-सुबह बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ तेंदूखेड़ा थाने पहुंचीं और धरना देने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है. बिहार चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाने वालों में मंजीत अकेले नहीं हैं. देशभर में हजारों लोग पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ मध्य प्रदेश के एक कार्यकर्ता को रात के अंधेरे में उठाया जाता है? यह भाजपा की गुंडागर्दी है. हम चुप नहीं बैठेंगे."

यह भी पढ़ें : Labour Codes: हर कामगार को समय पर वेतन, मह‍िलाओं को बराबरी का मौका, जान‍िए 4 श्रम नए कानूनों में क्‍या है?

यह भी पढ़ें : मेरी सहानुभूति जगदीप धनखड़ जी के साथ... दिग्विजय सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति के भोपाल आगमन पर ऐसा क्यों कहा?

यह भी पढ़ें : MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने वाले पांच ठेकों पर 13 लाख रुपये का जुर्माना; आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें : Dial 112 MP: हार्ट अटैक के बाद मिला नया जीवन, सड़क पर मसीहा बनकर आई मध्‍य प्रदेश पुल‍िस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com