विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

प्यार में अंधी मां ने प्रेमी से कराई 9 साल की बेटी की हत्या, खुद ही पहुंची थाने FIR लिखाने

MP News: सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया. प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर बच्ची की हत्या की साजिश रची गई थी.

प्यार में अंधी मां ने प्रेमी से कराई 9 साल की बेटी की हत्या, खुद ही पहुंची थाने FIR लिखाने

Madhya Pradesh News:  मध्य प्रदेश के सीहोर जिला में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही 9 साल की मासूम बेटी की हत्या करवाने के आरोप में पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. घटना रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरी की है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, मृतका राधिका की मां सुषमा यादववंशी का राहुल यादववंशी नामक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. बेटी राधिका दोनों के रिश्ते में बाधा बन रही थी. इसी वजह से साजिश रचकर बच्ची को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई. 

Sehore Murder Case Mother and Her Lover Arrested

Sehore Murder Case Mother and Her Lover Arrested

योजना के तहत 17 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे सुषमा काम पर निकल गई, ताकि घर पर राधिका अकेली रह जाए. दोपहर करीब 11.30 बजे राहुल घर में घुसा और वहां रखी लेगी (कपड़ा) से बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद वह फरार हो गया.

खुद मां ने लिखाई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

हत्या के बाद सुषमा ने ही थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया, ताकि किसी को उस पर शक न हो. हालांकि पुलिस को जांच के दौरान कुछ संदेह हुआ.

पुलिस की सख्ती में खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश और एसडीओपी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे की टीम ने जांच शुरू की. संदेह के आधार पर राहुल से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में मां सुषमा की साजिश में भूमिका भी सामने आ गई. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com