विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2025

बदमाशी, दादागिरी या दबंगई ? ज़रा धीरे साउंड बजाने को कहा, तो घर में घुसकर पीटा

MP News in Hindi : इधर, पीड़ित की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कुल 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बदमाशी, दादागिरी या दबंगई ? ज़रा धीरे साउंड बजाने को कहा, तो घर में घुसकर पीटा
बदमाशी, दादागिरी या दबंगई ? ज़रा धीरे साउंड बजाने को कहा, तो घर में घुसकर पीटा

Gwalior : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अभी परीक्षाओं का समय चल रहा है और सरकार ने तेज आवाज में साउंड बजाने पर रोक लगा रखी है. लेकिन कुछ लोग इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला ग्वालियर के रानीपुरा इलाके से सामने आया है, जहां तेज आवाज में साउंड बजाने से रोकने पर बदमाशों ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी. घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के रानीपुरा इलाके की है. जहां राकेश सिंह भदौरिया नाम के व्यक्ति ने तेज आवाज में साउंड बजाने का विरोध किया तो अंकित और लाला नाम के दो लोगों ने राकेश के घर में घुसकर मारपीट की. यही नहीं, वारदात के समय अंकित भदौरिया, लाला उर्फ़ प्रदीप के साथ दो और आरोपी भी घर में घुसकर दहशत फैला रहे थे.

CCTV में कैद हुई घटना

बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ भी की और राकेश को जान से मारने की धमकी दी. मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश राकेश के घर में घुसकर उसे पीटते नजर आ रहे हैं. इस मारपीट और तोड़फोड़ में एक गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ है. जिसकी एक तस्वीर सामने आई है.

ये भी पढ़ें : 

• स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट ! छापे में जो सामान मिला उसे देख पुलिस भी चौंक गई

• महिला फंसाती थी और पति-बेटा बनाते थे अश्लील Video, युवक की मौत के बाद हुए खुलासे

इधर, पीड़ित राकेश सिंह भदौरिया की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें : 

• रात 1 बजे वन विभाग के अधिकारी संग मिली बीवी, पति ने कमरे का ताला लगा कर दिया बंद

• प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर रचाई शादी, फिर परिजनों के डर से SP ऑफिस में लगाई गुहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com