
Madhya Pradesh IPS Transfer List: सोमवार देर रात मध्य प्रदेश में थोकबंद ताबदले किए गए. जारी आदेश के मुताबिक, 50 IPS अफसरों को एक दिन में इधर से उधर कर दिया गया. वहीं एक दिन में एक दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए. दरअसल, देर रात 30 आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई. हालांकि इससे पहले 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए. इस तरह मध्य प्रदेश में कुल 50 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं.
जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें रीवा, झाबुआ, अलीराजपुर,उमरिया, बैतूल, पन्ना, सतना, खरगोन, श्योपुर, मैहर, सीधी, हरदा, नर्मदापुरम, धार और अशोक नगर शामिल हैं.
- शैलेंद्र सिंह रीवा के SP बने.
- शिवदयाल झाबुआ के SP बने.
- रघुवंश कुमार को अलीराजपुर SP की कमान सौंपी गई.
- विजय भागवानी उमरिया ज़िले के नए SP बनाए गए.
- सीधी जिले के SP सन्तोष कोरी बनाये गए.
- साईं कृष्ण थोड़ा नर्मदापुरम के SP बनाए गए.
- निवेदिता नायडू पन्ना की SP बनी.
- हंसराज सिंह सतना के SP होंगे.
- वीरेंद्र जैन बैतूल के SP बने.
- रामशरण प्रजापति भोपाल ग्रामीण के SP बनाए गए.
- सुधीर अग्रवाल- SP श्योपुर
- अवधेश प्रताप सिंह मैहर के SP होंगे.
- रविन्द्र शर्मा SP खरगोन बनाये गए.
- शशांक को SP हरदा की जिम्मेदारी...
प्रमुख तबादले
- रियाज इकबाल (2011)- पुलिस उपायुक्त (जोन-3) नगरीय पुलिस भोपाल के पद पर पदस्थ थे, जो अब भोपाल रेडियो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए.
- विवेक सिंह (2012)- रीवा के एसपी के पद पर थे. वर्तमान में भोपाल (जोन-2) पुलिस उपायुक्त बने.
- शैलेन्द्र सिंह चौहान (2012)- ग्वालियर में 13वीं वाहिनी विसबल सेनानी के पद पर स्थापित थे. अब रीवा के नए एसपी बने हैं.
- कुमार प्रतीक (2012)- 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल में सेनानी के पद पर थे. नए ट्रांसफर आदेश के बाद इन्दौर (जोन-2) के पुलिस उपायुक्त बने.
- शिव दयाल (2012)- ग्वालियर 14वीं वाहिनी विसबल सेनानी थे. अब झाबुआ के नए एसपी बने.
- रघुवंश कुमार सिंह (2012)- मुरैना 5वीं वाहिनी विसबल में सेनानी थे. अब अलीराजपुर में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है.
- प्रमोद कुमार सिन्हा (2012)- एसपी (ग्रामीण) भोपाल से सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल.
- विजय भागवानी (2012)- एआईजी विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय से उमरिया के एसपी.
- निश्चल झारिया (2012)- एसपी बैतूल से सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना.
- संतोष कोरी (2012)- एसपी रेल इन्दौर से सीधी के एसपी.
- साईकृष्ण एस. थोटा (2014)- एसपी नर्मदापुरम् से सेनानी 24वीं वाहिनी विसबल, जावरा.
- आशुतोष (2014)- एसपी पन्ना से एसपी नर्मदापुरम्.
- धर्मराज मीना (2015)- एसपी सतना से पुलिस उपायुक्त (जोन-1) भोपाल.
- हंसराज सिंह (2016)- एसपी खरगौन से सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन.
- निवेदिता नायडू (2016)- पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इन्दौर से एसपी सतना.
- सुनील तिवारी (2016)- एसपी उमरिया से एसपी पन्ना.
- वीरेन्द्र जैन (2016)- एआईजी (विसबल) पुलिस मुख्यालय से सेनानी 36वीं वाहिनी विसबल बालाघाट
- अभिनय चौकसे (2018)- एएसपी छतरपुर से एसपी बैतूल.
- शशांक (2019)- एएसपी छिन्दवाड़ा से सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर.
- आयुष गुप्ता (2021)- एएसपी जबलपुर से एसपी (ग्रामीण) भोपाल.
- विदिता डागर (2021)- एएसपी छतरपुर से एसपी रेल इन्दौर.
ये भी पढ़े: Ladli Behna Yojana 28th Kist: लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त कब होगी जारी? यहां जानिए सही तारीख