विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2024

MP में खनन माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू, प्रदेश में 41 प्वाइंट पर स्थापित किए जाएंगे अत्याधुनिक ई-चेक गेट

Mining Mafia: खनन माफियाओं पर नकेल के लिए स्थापित किए जाने वाले ई-चेकगेट्स बेहद अत्याधुनिक होंगे. ई-चेक गेट्स वेरीफोकल कैमरा,आरएफआईडी लीडर,ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रीडर से लैस होंगे, जिसकी सहायता से खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों की जांच की जाएगी.

MP में खनन माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू, प्रदेश में 41 प्वाइंट पर स्थापित किए जाएंगे अत्याधुनिक ई-चेक गेट
MP Mining Mafia

MP Illegal Mining Mafia: मध्य प्रदेश में अवैध खनिज माफियाओं पर लगाम कसने के लिए सरकार बड़ी तैयारी में हैं. अवैध खनन परिवहन पर नकेल कसने के लिए सरकार ने प्रदेश के 41 प्वाइंट पर अत्याधुनिक ई-चेकगेट स्थापना करने जा रही है, जिससे अवैध खनिज लेकर जा रही परिवहनों पर रोकथाम लगाई जा सकेगी.

खनन माफियाओं पर नकेल के लिए स्थापित किए जाने वाले ई-चेकगेट्स बेहद अत्याधुनिक होंगे. ई-चेक गेट्स वेरीफोकल कैमरा,आरएफआईडी लीडर,ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रीडर से लैस होंगे, जिसकी सहायता से खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों की जांच की जाएगी.इसके अलावा प्रदेश की सभी 7 हजार खदानों को जियो टैग किया जाएगा.

अकेले ही भेड़िये से भिड़ गईं छिंदवाड़ा की भुजलो देवी, बहादुरी से प्रभावित होकर सीएम मोहन ने भेजा इनाम

भोपाल में कमॉण्ड व कंट्रोल सेंटर, रायसेन में होगा जिला कमॉण्ड सेंटर 

रिपोर्ट के मुताबिक परियोजना में पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में खनिज परिवहन के लिए महत्वपूर्ण रास्तों के 4 जगहों पर ई-चेकगेट के जरिए काम शुरू होगा. अवैध परिवहन की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर भोपाल में कमॉण्ड और कंट्रोल सेंटर और जिला भोपाल एवं रायसेन में जिला कमॉण्ड सेंटर स्थापित किए गए हैं.

पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए जा रहे परियोजना के लागू होने पर स्वीकृत खदान के अंदर थ्री-डी इमेजिंग और वॉल्यूमेट्रिक एनालिसिस कर उत्खनित खनिज की मात्रा का सटीक आंकलन किया जा सकेगा.

दिसम्बर 2024 तक सभी 41 ई-चेकगेट स्थापित किए जाने का है लक्ष्य

प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए उपग्रह और ड्रोन आधारित परियोजना भी शुरू की गई है, इसके जरिए प्रदेश की सभी 7 हजार खदानों की जियो टैग कर खदान क्षेत्र का सीमांकन किया गया है. यह परियोजना पूरी तरह से लागू होने पर अवैध खनन को चिन्हित कर रोकथाम की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें-धार जिले से अलग होगा भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर, इस जिले में होगा शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com