विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2024

अकेले ही भेड़िये से भिड़ गईं छिंदवाड़ा की भुजलो देवी, बहादुरी से प्रभावित होकर सीएम मोहन ने भेजा इनाम

CM Mohan Rewarded Brave Bhujlo Devi: दरअसल, बीते शुक्रवार को खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर भेड़िए ने हमला कर दिया था. दोनों महिलाएं करीब आधे घंटे तक भेड़िए से बहादुरी से लड़ती रहीं. इस दौरान भुजलो देवी ने पत्थर से भेड़िए के सिर पर हमलाकर उसे मार गिराया. इस खबर को एनडीटीवी ने प्रमुखता से दिखाया था.

अकेले ही भेड़िये से भिड़ गईं छिंदवाड़ा की भुजलो देवी, बहादुरी से प्रभावित होकर सीएम मोहन ने भेजा इनाम
अस्पताल में भर्ती भुजलो देवी

Bravery Of Bhujlo Devi: भेड़िए से अकेले भिड़कर उसे मार गिराने वाली छिंदवाड़ा की जिले की भुजलो देवी की बहादुरी से प्रभावित सीएम मोहन ने बुधवार को वीडियो कॉल के जरिए अस्पताल में इलाज करवा रही भुजलो देवी से बात की और एक लाख रुपए देने की घोषणा की.

दरअसल, बीते शुक्रवार को खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर भेड़िए ने हमला कर दिया था. दोनों महिलाएं करीब आधे घंटे तक भेड़िए से बहादुरी से लड़ती रहीं. इस दौरान भुजलो देवी ने पत्थर से भेड़िए के सिर पर हमलाकर मार गिराया. खबर को एनडीटीवी ने प्रमुखता से दिखाया था.

वीडियो कॉल कर सीएम मोहन ने 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की

सीएम मोहन ने कोटा एयरपोर्ट से वीडियो कॉल के जरिए अस्पताल में उपचार करवा रहीं भुजलो देवी से बात की और उनकी बहादुरी की प्रशंसा करते हुए 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने भुजलो देवी के बेटे नौकरी में मदद दिलाने का भरोसा दिया. 

भेड़िए के हमले से घायल बुजला देवी की हालत में आया सुधार

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री के आदेश पर छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने आज ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिलाओं का हाल चाल जाना. जिला कलेक्टर ने बताया कि भेड़िए के हमले से घायल महिलाओं की स्थिति में पहले से सुधार है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

ये भी पढ़ें-गजब की बहादुरी ! सियार से आधे घंटे तक लड़ीं दो महिलाएं, फावड़े से कर दिया खेल खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com