विज्ञापन

CG Rajya Sabha: कांग्रेस-BJP पर लोकल नेता को राज्यसभा भेजने का दबाव, इन चेहरों पर दांव लगा सकती हैं दोनों पार्टियां

CG Rajya Sabha MP Candidates: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की 2 सीटें 9 अप्रैल को खाली हो रही हैं, जिनके लिए चुनाव कराया जाएगा. इन सीटों पर कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल पूरा हो रहा है.

CG Rajya Sabha: कांग्रेस-BJP पर लोकल नेता को राज्यसभा भेजने का दबाव, इन चेहरों पर दांव लगा सकती हैं दोनों पार्टियां
दीपक बैज, सरोज पांडे और चरण दास महंत.

Chhattisgarh Rajya Sabha MP: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 5 सीटों में से 2 सीटें आगामी 9 अप्रैल को खाली होने जा रही है. राज्यसभा सदस्य कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण इन पदों पर निर्वाचन कराया जाएगा. इधर, भारत निर्वाचन आयोग ने भी 18 फरवरी को प्रेस नोट जारी कर दिया था. 

बता दें कि इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजने का दबाव है. कांग्रेस की ओर से दीपक बैज, टीएस सिंह देव और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत में से किसी को राज्यसभा भेजने की बात सामने आ रही है. पहले कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल की चर्चाएं थीं, लेकिन उन्होंने ही खुद को इस दौड़ से दूर कर लिया है. भाजपा की ओर से सरोज पांडे को दावेदार माना जा रहा है.

टीएस सिंह देव

टीएस सिंह देव

कांग्रेस ने इन्हें भेजा था राज्यसभा

बता दें कि जब राज्य में सरकार रही तो कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में 5 सांसदों को भेजने का मौका मिला. इसमें केटीएस तुलसी, राजीव शुक्ला, रंजिता रंजन, देवेंद्र प्रताप सिंह और फूलो देवी नेताम शामिल हैं. इनमें से कोई भी सांसद छत्तीसगढ़ के नहीं हैं.

26 फरवरी से नामांकन होंगे शुरू

बता दें कि नामांकन 26 फरवरी से 5 मार्च तक होंगे. उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में रिटर्निंग ऑफिसर, सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा को नामांकन पत्र सौंप सकेंगे. 9 मार्च कैंडीडेट अपना नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 16 मार्च सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी.

भाजपा के पास 54 विधायक

राज्यसभा चुनाव में राज्य के कुल 90 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वर्तमान में भाजपा के पास 54, कांग्रेस के पास 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पास 1 विधायक हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close