विज्ञापन

प्रेम प्रसंग से भड़का विवाद: लड़की पक्ष ने उठाए दो युवक, पुलिस ने नाकाबंदी कर छुड़ाया, 12 गिरफ्तार 

बड़वानी जिले के जुलवानिया में प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों के विवाद ने अपहरण का रूप ले लिया. लड़की पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर लड़के पक्ष के दो युवकों को जबरन वाहन में बैठा लिया.

प्रेम प्रसंग से भड़का विवाद: लड़की पक्ष ने उठाए दो युवक, पुलिस ने नाकाबंदी कर छुड़ाया, 12 गिरफ्तार 

Love affair dispute: बड़वानी जिले के जुलवानिया में प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा तनाव अपहरण तक पहुंच गया. आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के दो युवकों को जबरन उठाकर वाहन में बैठा लिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की, दोनों युवकों को सुरक्षित छुड़ाया और 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

दरअसल, जुलवानिया थाना क्षेत्र में एक नवयुगल प्रेमी जोड़े को लेकर दोनों परिवारों में पहले से तनाव था. मामला बढ़ने पर लड़की पक्ष के करीब 12 लोगों ने मिलकर लड़के पक्ष के दो युवकों को कथित तौर पर जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने की कोशिश की.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की खबर मिलते ही जुलवानिया पुलिस हरकत में आई. पुलिस टीम ने तुरंत हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की. इसी दौरान एक टेंपो को रोका गया, जिसमें दोनों युवकों को ले जाया जा रहा था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित मुक्त कराया. पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अपहरण की धाराओं में अपराध दर्ज किया. सभी आरोपियों को राजपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है.

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी जुलवानिया, राजकुमार पाटिल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने फौरन नाकाबंदी की और वाहन से दो युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया. 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. फिलहाल दोनों युवक सुरक्षित हैं और पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है. प्रेम प्रसंग से जुड़े इस विवाद ने इलाके में चर्चा और चिंता दोनों बढ़ा दी हैं.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close