विज्ञापन

MP Politics: अन्नदाता के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस; राहुल गांधी के बयान पर CM डॉ मोहन यादव का पलटवार

Mohan Yadav Attacks Rahul Gandhi: सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा “राहुल गांधी किसानों को लेकर जिस तरह की बातें कर रहे हैं, वह बेहद दुखद है. उनके परिवार ने आजादी के बाद से सरकारें चलाईं, लेकिन अन्नदाता के लिए कुछ नहीं किया. अब चुनावी राजनीति के चक्कर में मोदी सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें, उन्हें किसानों से क्षमा मांगनी चाहिए.

MP Politics: अन्नदाता के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस; राहुल गांधी के बयान पर CM डॉ मोहन यादव का पलटवार
MP Politics: अन्नदाता के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस; राहुल गांधी के बयान पर CM डॉ मोहन यादव का पलटवार

Madhya Pradesh Politics News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने भोपाल में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के किसानों को लेकर दिए बयान पर कड़ा प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का वक्तव्य दुर्भाग्यपूर्ण है और किसानों की पीड़ा को राजनीति का साधन बनाने की कोशिश है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अन्नदाताओं के हित में काम कर रहे हैं, जबकि आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेहरू-गांधी परिवार ने किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

“अन्नदाता के नाम पर अनर्गल आरोप, बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें”

सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा “राहुल गांधी किसानों को लेकर जिस तरह की बातें कर रहे हैं, वह बेहद दुखद है. उनके परिवार ने आजादी के बाद से सरकारें चलाईं, लेकिन अन्नदाता के लिए कुछ नहीं किया. अब चुनावी राजनीति के चक्कर में मोदी सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें, उन्हें किसानों से क्षमा मांगनी चाहिए.” सीएम ने कहा कि मोदी सरकार ने कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से गारमेंट्स तक की इंडस्ट्री को मजबूत किया है और किसानों को मार्केट तक पहुंच दिलाई है.

“कांग्रेस शासनकाल में इंडस्ट्री पर ताले लगे, राहुल गांधी इतिहास देखें”

मोहन यादव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की कई इंडस्ट्री बंद होने की कगार पर पहुंच गई थीं.
उन्होंने कहा “राहुल गांधी को अपने सरकारों के काले पन्ने पढ़ने चाहिए. कांग्रेस के जमाने में इंडस्ट्री बंद हुई और आज मोदी सरकार किसानों से लेकर उद्योगों तक सभी क्षेत्रों को नई दिशा दे रही है.” “मध्यप्रदेश के 6 लाख किसानों को बड़ा लाभ, 90% ग्रांट केंद्र दे रहा है”

सीएम ने मध्यप्रदेश में चल रहे नदी जोड़ो अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के भले के लिए 90 प्रतिशत मैचिंग ग्रांट दे रही है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ के साथ मिलकर 6 लाख किसानों के लिए नए अवसर खोले हैं, जिससे आय वृद्धि और कृषि नवाचार को बड़ा लाभ मिलेगा.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी राजनीतिक एजेंडा चलाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा “AI Summit जैसे मंच पर भी उनके समर्थक देश की उपलब्धियों के बजाय अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में लगे थे. यह राष्ट्रहित से ऊपर पार्टी राजनीति रखने की आदत है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे किसानों के हितों को समझेंगे, न कि राजनीति का हथियार बनाएंगे.

यह भी पढ़ें : Harda Politics: हरदा की सियासत में नए समीकरणों की आहट? वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक हलचल तेज

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Bhopal Visit: भोपाल दौरे पर राहुल गांधी; घायल ऑटो ड्राइवर से मिलने के लिए रुकवाया काफिला

यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

यह भी पढ़ें : Mahakal Temple VIP Visit: महाकाल की शरण में राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, कहा- बाबा महाकाल से...

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close