विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

भिलाई के साई बाबा मंदिर में बड़ी डकैती, 7 नकाबपोशों ने गार्ड को बंधक बना वारदात को दिया अंजाम

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साई बाबा मंदिर में डकैती का मामला सामने आया है. 7 नकाबपोश डकैतों ने देर रात लगभग लाखों का सामान चोरी कर लिया.डकैतों ने मंदिर में घुसते ही सीसीटीवी के तार काट दिए और ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बंधक बना दिया.

भिलाई के साई बाबा मंदिर में बड़ी डकैती, 7 नकाबपोशों ने गार्ड को बंधक बना वारदात को दिया अंजाम

Bhilai Sai Baba Temple Robbery: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साई बाबा मंदिर में डकैती से हड़कंप मच गया है. भिलाई के सेक्टर-6 स्थित मंदिर में 7 नकाबपोश डकैतों ने देर रात लगभग लाखों का सामान पर हाथ साफ किया है. डकैतों ने मंदिर में घुसते ही सीसीटीवी के तार काट दिए थे और ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बंधक बना दिया था. डकैतों ने काफी देर तक मंदिर में चहल-पहल की है. सुरक्षाकर्मी ने डकैतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

गार्ड के अनुसार, 7 नकाबपोश डकैतों ने मंदिर में घुसते ही CCTV के तार काट दिए और ड्यूटी में तैनात गार्ड को बेरहमी से पीटा. फिर अपने साथ लाए नाइलोन रस्सी से गार्ड के हाथ-पैर बांध दिए. आवाज नहीं निकाल सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

मंदिर से उड़ा ले गए ये चीजें

गार्ड के अनुसार, डकैतों ने रात लगभग 2:30 बजे से 4 बजे के बीच डाका डाला है. मंदिर में रखे चांदी के सिक्के, साई बाबा की मूर्ति के पीछे दीवार में लगी चांदी की डिजाइन, छोटे वाली साई मूर्ति के ऊपर लगे चांदी की छतरी पर हाथ साफ कर दिया.

दूसरे साथी गार्ड ने आकर छुड़ाया

सुबह 4 बजे लगभग बंधक बनाए गार्ड की आवाज सुनकर दूसरे गार्ड साथी पहुंच गया और हाथ-पैरों से रस्सी खोली. इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई और गार्ड को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को संदेह है कि यह डकैती पहले से योजना बनाकर की गई है. सुरक्षित जगहों पर लूट से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com