1 month ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Live Updates: मध्य प्रदेश में पहली बार कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की गई. बड़वानी जिले के नागलवाड़ी गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक में ऐतिहासिक निर्णयों को लिया गया है. इससे पहले सीएम ने मंदिर में भिलट देव के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निमाड़वासी बड़े सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें मां नर्मदा का आंचल मिला है. मां नर्मदा के जल से ही सिंचाई करके निमाड़ क्षेत्र के किसान समृद्ध एवं प्रगतिशील हो रहे हैं.

नई जनहित योजनाओं की घोषणा की संभावना 

कैबिनेट बैठक के बाद वे जुलवानिया में आयोजित प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव में शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस मंच से वे कुछ नई जनहित योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

बस ऑपरेटरों ने हड़ताल वापस ली

इधर, होली से पहले राज्यभर में प्रस्तावित बस ऑपरेटरों की हड़ताल भी टल गई है. मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद विवादित राजपत्रों को फिलहाल रोक दिया गया, जिसके बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 2 मार्च की हड़ताल वापस ले ली.

यहां पढ़ें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से जुड़ा पल-पल का अपडेट...

Mar 02, 2026 22:06 (IST)

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में बड़ी फूट, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

​सिवनी जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में बड़े पैमाने पर फूट सामने आई है, जहां प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुलकर विरोध में उतर आए हैं. छपारा तहसील के बंजारी माता मंदिर में हुई बैठक में पांच जिलों से आए हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी और चेतावनी दी गई कि यदि आज ही प्रदेश अध्यक्ष नहीं बदले गए तो सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा. 22 मार्च को सिवनी में ‘गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. पार्टी के भीतर प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग तेज़ है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं. बैठक में पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगे की रणनीति बनाई.

Mar 02, 2026 20:58 (IST)

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लोहे के नीचे दबने से एक की मौत

बैतूल में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर‑ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ट्रॉली में लदे लोहे के नीचे दबकर बबलू धुर्वे, निवासी बेहड़ी ढाना घोड़ाडोंगरी, नामक आदिवासी मजदूर की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब ठेकेदार कालेज चौक के निर्माण कार्य के लिए घोड़ा डोंगरी से मजदूरों को लोहे की सरिया के साथ एक ही ट्रॉली में भेज रहा था. ट्रॉली पलटते ही अन्य मजदूर घबराकर मौके से भाग गए. ठेकेदार ने तुरंत ट्रैक्टर‑ट्रॉली और लोहा हटवाया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के चिखलार का है.

Advertisement
Mar 02, 2026 20:09 (IST)

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को होली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए होली से ठीक पहले बड़ी खुशखबरी आई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है, जिसके बाद उन्हें अब 58% डीए प्राप्त होगा. सरकार ने बताया कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर का भुगतान मई 2026 से शुरू होकर छह समान किस्तों में किया जाएगा. पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है.

Mar 02, 2026 19:54 (IST)

सीवर टैंक चैंबर में उतरे दो निगम कर्मियों की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाले शव

इंदौर के चोइथराम मंडी गेट पर सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां सीवर टैंक में उतरे दो निगम कर्मियों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई. बताया गया कि मशीन से सफाई करते समय उसका एक पार्ट चैंबर में गिर गया था, जिसे निकालने के लिए दोनों कर्मचारी नीचे उतरे थे. इस दौरान गैस के संपर्क में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्हें बचाने के लिए उतरे एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक को बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया गया. रेस्क्यू के लिए SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकाला. राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Mar 02, 2026 19:17 (IST)

बाबा महाकाल के दरबार से हुई होली की शुरुआत

बाबा महाकाल के दरबार में होली की शुरुआत को सांध्य आरती के दौरान सीमित मात्रा में गुलाल अर्पित कर दी गई, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया. आरती के बाद कुछ ही देर में मंदिर प्रांगण में होने वाले होलिका दहन की तैयारियां भी तेजी से शुरू हो गई हैं. भक्तों और पुजारियों द्वारा परंपरा के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि विधि‑विधान से होलिका दहन संपन्न हो सके और होली पर्व की औपचारिक शुरुआत महाकालेश्वर मंदिर से हो.

Mar 02, 2026 19:05 (IST)

टीन शेड काटकर चोरी की वारदात, 5000 नगद समेत 48 हजार का माल गायब

धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा चौक स्थित डेली नीड्स की दुकान में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई, जहां अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे लगी टीन की चादर को कटर मशीन से काटकर अंदर प्रवेश किया और पान मसाला सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए. घटना में 5,000 रुपये नकद समेत कुल 48,865 रुपये का माल पार कर दिया गया. दुकान संचालक लोकेश सिन्हा को घटना की सूचना आसपास के लोगों ने फोन पर दी, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Mar 02, 2026 18:24 (IST)

चोर के साथ टीआई ने किया डांस, एसपी ने किया निलंबित

चोर के साथ डांस करना मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी टीआई दर्शन लाल शुक्ला को भारी पड़ गया, उनका जन्मदिन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने उन्हें निलंबित कर जांच के आदेश जारी कर दिए. वीडियो में देखा गया कि शहर का शातिर चोर लवकुश शर्मा, जिस पर कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज है, टीआई को कंधे पर उठाकर जमकर नचा रहा था. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर शेयर कर दिया, जो तेजी से चर्चा का विषय बन गया. मामला सामने आते ही एसपी ने टीआई को लाइन अटैच करते हुए जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह डाबर को सौंप दी.

Mar 02, 2026 17:52 (IST)

महिलाओं पर जबरन रंग डाला, तो होगी जेल, दुर्ग पुलिस ने की विशेष तैयारी

दुर्ग पुलिस ने होली के दौरान महिलाओं पर जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने और किसी भी तरह की असामाजिक हरकत को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. शहर में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि कानून‑व्यवस्था से समझौता नहीं होगा. पूरे जिले को 10 अनुविभागों में बांटकर 900 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. 139 फिक्स पॉइंट्स, 25 नाकाबंदी स्थान और 73 पेट्रोलिंग पार्टियों के साथ 30 बाइक पार्टियां लगातार गश्त करेंगी. शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और भीड़ में विवाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियों को तुरंत वाहन जब्ती की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. यातायात पुलिस 24 घंटे नाकाबंदी पॉइंट्स पर तैनात रहेगी, जहां ट्रैफिक नियमों व मादक पदार्थों की तस्करी पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी. पुलिस का लक्ष्य है कि 2 और 4 मार्च को मनाए जाने वाले होलिका दहन और रंग‑गुलाल की होली पूरी तरह शांति, सुरक्षा और सद्भाव के साथ संपन्न हों.

Advertisement
Mar 02, 2026 17:48 (IST)

पुत्र‑हंता होलिका दहन: इंदौर में हत्या की आरोपी मांओं की जलेगी होली

इंदौर में हत्या की आरोपी मांओं की होली दहन का मामला चर्चा में है, जहां 4 साल के मासूम बेटे की हत्या कर उसके टुकड़े‑टुकड़े करने वाली सूचना सेठ सहित 11 निर्दयी महिलाओं के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया जाएगा. पुरुषों के हितों के लिए काम करने वाली संस्था पौरूष द्वारा महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में “पुत्र‑हंता होलिका दहन” का आयोजन किया जा रहा है. आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम उन कलयुगी मांओं की क्रूरता के विरोध का प्रतीक है, जिन्होंने अपने ही बच्चों की निर्मम हत्या की.

Mar 02, 2026 17:45 (IST)

नगर परिषद की बैठक में पार्षद के बेटे की गुंडागर्दी, सीएमओ के साथ की धक्कामुक्की

भिंड जिले के गोहद नगर परिषद की बैठक के दौरान पार्षद के बेटे ने जमकर गुंडागर्दी की, जहां उसने हंगामा करते हुए सीएमओ के साथ धक्कामुक्की, गाली‑गलौज की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली. धक्कामुक्की में सीएमओ को चोट भी आई. पूरी घटना के बाद सीएमओ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने पार्षद के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Mar 02, 2026 17:05 (IST)

चपरासी निकला नशीली दवाओं का तस्कर, आबकारी टीम ने दबोचा

सूरजपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली, जब उड़नदस्ता टीम ने घेराबंदी कर विश्रामपुर तहसील के चपरासी अभिषेक साहू को नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ पकड़ा. मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह अपनी निसान मैग्नाइट कार से तिलसिंवा ग्राउंड के पास नशीले इंजेक्शन और गोलियों की सप्लाई करने वाला है. तलाशी में कार से 560 एल्प्राजोलम टैबलेट और 48 स्पास्मो प्रोक्सीवॉन कैप्सूल मिले, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

Mar 02, 2026 16:54 (IST)

बड़ी संख्या में गौवंश के अवशेष, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

देवास–इंदौर बायपास स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बड़ी संख्या में गायों के अवशेष मिलने के बाद मामला गरमा गया और सकल हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश जताते हुए नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे कुछ लोगों और महिलाओं के साथ निगम कर्मचारियों ने मारपीट की, जिसके विरोध में उन्होंने दोषी कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की मांग की. आयुक्त के ज्ञापन लेने बाहर न आने पर कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए एबी रोड पर चक्का जाम भी किया. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाया, वहीं निगम कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया. 

Mar 02, 2026 16:42 (IST)

होली पर रहेगी चार दिन की छुट्टी! ग्वालियर कलेक्टर का आदेश

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले में होली पर चार दिन की छुट्टियों का ऐलान करते हुए 5 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. राज्य शासन पहले ही 3 मार्च को होली के लिए सार्वजनिक अवकाश और 4 मार्च को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित कर चुका है. कलेक्टर ने शुरुआत में 4 मार्च को स्थानीय अवकाश रखा था, लेकिन अब शासन द्वारा इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद 5 मार्च (होली भाईदूज) को जिले के लिए नया स्थानीय अवकाश तय किया है.

Mar 02, 2026 15:57 (IST)

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

रायसेन जिले के नेशनल हाईवे‑45 पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां रायसेन से उदयपुरा जा रहे स्कूटी सवार दो युवक अर्जुन राजपूत (28) और राहुल सिंह (25), दोनों निवासी मुखर्जी नगर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. 

Mar 02, 2026 15:33 (IST)

महाकाल मंदिर में विवाद: महिला गार्ड पर धमकाने का आरोप

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अवंतिका द्वार के गेट नंबर‑1 पर महिला सुरक्षाकर्मी और पंडित कमलेश शर्मा के बीच निशुल्क शीघ्र दर्शन को लेकर विवाद हो गया. वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी श्रद्धालु को धमकाते और गंदी गालियां देती दिखाई दी. विवाद तब हुआ जब पंडित के साथ आए तीन लोगों के पास राजस्थान का आधार कार्ड होने पर गेट से प्रवेश रोका गया. महिला गार्ड ने आरोप लगाया कि मना करने पर श्रद्धालुओं ने अभद्रता और झूमाझटकी की. वहीं पंडित कमलेश शर्मा का कहना है कि गार्ड ने मंदिर परिसर में अपशब्द कहे, जिसका वीडियो उनके पास है. मामले के बाद मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने महिला सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी से हटाया और पंडित कमलेश शर्मा के गेट नंबर‑1 से प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया.

Mar 02, 2026 14:53 (IST)

Jabalpur Hindi News:जबलपुर में ई-रिक्शा चालक की चप्पलों से पिटाई

जबलपुर के थाना गोराबाजार क्षेत्र में एक मामूली सड़क दुर्घटना ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक कार चालक ने गुस्से में ई-रिक्शा चालक की बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा ने पीछे से एक कार को हल्की टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर से कार को कोई खास नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन कार चालक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वह वाहन से उतरा और बिना कुछ सुने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार चालक चप्पल निकालकर रिक्शा चालक पर वार कर रहा है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Mar 02, 2026 14:43 (IST)

छतरपुर के इस स्कूल में गजब मनमानी

Chhatarpur School: छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विकासखंड क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधा में बोर्ड परीक्षा के दौरान बाथरूम में किताबें मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल नकल का अड्डा बन चुका है और यहां शिक्षा से ज्यादा अव्यवस्थाएं और गुंडागर्दी हावी है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में छात्र अवैध हथियार लेकर आते हैं और आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है. वहीं, प्राचार्य रमेश प्रजापति पर मनमानी रवैये और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि स्कूल विकास और मेंटेनेंस के नाम पर करीब चार लाख रुपये की राशि आई थी, जिसमें बर्तन, बगीचा, पुताई और अन्य कार्य किए जाने थे, लेकिन जमीनी स्तर पर स्कूल में बाथरूम तक की समुचित व्यवस्था नहीं है और छात्र गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल का समय सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक है, लेकिन शिक्षक 11:30 बजे तक स्कूल पहुंचते हैं. बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, बावजूद इसके शिक्षक समय पर नहीं आ रहे.

Mar 02, 2026 14:37 (IST)

MP News in Hindi: सीमेंट वाले जीरा के बाद अब लौंग में मिलाने वाली लकड़ी का जखीरा मिला, 8 टन माल जब्त

Adulterated Cloves: ग्वालियर मिलावटखोरी का हब बनता जा रहा है. नकली और मिलावटी घी, दूध, पनीर और मावा के बाद अब यहां मिलावटी मसाले भी तैयार हो रहे है. कुछ दिनों पहले यहां सीमेंट के लेप से तैयार किये गए जीरा पकड़ा गया था. फिर  धनिया, मिर्ची हल्दी में मिलावट पकड़ी गई थी. अब महंगे मसालों में भी  मिलावट का बड़ा खेल शुरू हो गया है. कुछ दिन पहले खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने नकली लौंग (लौंग की लकड़ी) का एक बड़ा जखीरा पकड़ा. इस लकड़ी को लौंग में मिलाने के लिए महाराष्ट्र से ग्वालियर लाया गया था. यह लौंग की लकड़ी को ग्वालियर की दाल बाजार स्थित फर्म प्रभा ट्रेडर्स द्वारा मंगाया गया था.

Mar 02, 2026 14:35 (IST)

झूठी निकली भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी और एम्स को बम से उड़ाने की धमकी

Madhya Pradesh Hindi News: भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी (People's University) और एम्स को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली. इससे पहले सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया था. इससे पहले यूनिवर्सिटी 19 फरवरी को भी धमकी भरा ईमेल आया था. इस बार भी इसी तरह ईमेल आया है. धमकी मिलने के बाद विश्वविद्यालय को खाली करा दिया था.

Mar 02, 2026 13:46 (IST)

Husband-Wife Cheat on Pretext of Getting Job: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर पति-पत्नी ने ठगे 10 लाख

Chhattisgarh Hindi News: दुर्ग जिले में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित रविकांत साहू को पहले केंद्र मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 की नौकरी लगाने का झांसा दिया. इस नाम पर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 10 लाख रुपये ले लिए. जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने पीड़ित को एनटीपीसी में सहायक इंजीनियर (एई) पद पर नौकरी लगाने का आश्वासन दिया. इसके लिए आरोपियों ने एक फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के जरिए भेज दिया.

पीड़ित को लगातार यह विश्वास दिलाया जा रहा था कि उनकी नौकरी लगने वाली है, लेकिन जब भर्ती सूची में उनका नाम नहीं आया तो उन्हें शक हुआ. उन्होंने आरोपियों से बार-बार अपना पैसा वापस मांगा, लेकिन पैसे नहीं मिले. आखिरकार रविकांत साहू ने पदमनाभपुर थाने में रिपोर्ट लिखाई.

Mar 02, 2026 13:28 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह

Rumors of Bomb Threat to AIIMS and People's University: भोपाल एम्स को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली है. पुलिस के तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. ईमेल के जरिए पीपुल्स यूनिवर्सिटी और भोपाल एम्स को धमकी दी गई थी. सायनाइड पॉइजन बम रखने की ईमेल में बात लिखी गई थी. ईमेल में 12:15 बजे ब्लास्ट का समय बताया था. धमकी के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस ने सर्चिंग की थी.

Mar 02, 2026 13:24 (IST)

Corn Field Burn in Betul: बैतूल में आग से किसान की 3 लाख की मक्का जलकर राख

Madhya Pradesh Hindi News: बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के हिवरखेड़ गांव में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां सुनील पटेल किसान के खेत में रखी मक्का की फसल में अचानक आग लग गई. भीषण आग ने 3 लाख की मक्का को लाकर कर राख कर दिया. खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. समय पर दमकल पहुंचने से आग आसपास के खेतों तक फैलने से रोक ली गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

Mar 02, 2026 12:52 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: पीपुल्स यूनिवर्सिटी के बाद एम्स को धमकी

Bomb Threat to AIIMS Bhopal: भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी (People's University) को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद अब भोपाल एम्स (AIIMS Bhopal) को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना मिलते ही एम्स में पुलिस, डॉग स्क्वायड और बॉम्ब स्क्वायड की टीम पहुंच गई, जो जांच कर रही है. टीम को अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

Mar 02, 2026 12:46 (IST)

राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि की कार को टक्कर मारने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि (Rajya Sabha MP Sumitra Valmiki) की गाड़ी को टक्कर मारने वाला एसएएफ जवान का बेटा निकला है. बता दें कि 20 फरवरी की रात रांझी थाना क्षेत्र में हादसा हुआ था. बता दें कि सांसद की इनोवा को पीछे से सफेद कार ने जोरदार टक्कर मारी थी. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था. इस हादसे में सांसद और गाड़ी में मौजूद लोगों को हल्की चोट आई थी. हमले की आशंका के चलते रांझी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने कार की पहचान कर ली, जो पुलिस के एसएएफ में तैनात हवलदार की निकली. कार हवलदार का बेटा मनीष चला रहा था.

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. जांच में हमले जैसी कोई साजिश सामने नहीं आई है. रांझी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है.

Mar 02, 2026 12:45 (IST)

Dead Body Found in Mandla: मंडला में मिला युवक का शव

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मोहनटोला में युवक का शव मिला है. पास में एक बाइक और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिला है. मृतक इलेक्ट्रिशियन बताया जा रहा है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पा रही है. बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. महाराजपुर थाना पुलिस जांच में जुटी है.

Mar 02, 2026 12:24 (IST)

Holi Special: गाय के गोबर और गौ मूत्र से बना अनूठा गुलाल, चुकंदर, हल्दी और सब्जियों से बनाया रंग

Organic Gulal Made by Vegetables and Cow Urine: पूरा देश होली के रंग में सराबोर है. होली और गुलाल का चोली दामन का साथ है, लेकिन गुलाल में मिले केमिकल युक्त रंग लोगों की स्किन (त्वचा) को नुकसान पहुंचा सकते है. ग्वालियर की एक गौ सेवक ने प्रदेश की आदर्श लाल टिपारा गौशाला के महाराज की प्रेरणा से गाय के गोबर और गौमूत्र से एकदम हर्बल और आयुर्वेदिक गुलाल तैयार किया है. खास बात ये है कि इसमें कलर के लिए भी किसी केमिकल से तैयार रंग का उपयोग नहीं किया है, बल्कि पीला गुलाल कच्ची हल्दी से, लाल रंग चुकंदर तो हरा रंग सब्जियों से तैयार किया है. ये सब्जियां या चुकंदर भी जैविक खाद में उगाए गए हैं. इस अनूठे हर्बल गुलाल की डिमांड भी जबरदस्त है.

Mar 02, 2026 12:19 (IST)

Army Major Car Hit Vehicles in Indore: इंदौर में आर्मी मेजर के साथ मारपीट, कार से टक्कर के बाद फूटा महिला का गुस्सा

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू ग्रामीण में आर्मी मेजर ने कार से चार से पांच वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में मासूम बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए. टक्कर के बाद बच्चे की मां का गुस्सा फूट पड़ा और मेजर की चप्पलों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी.घटना के बाद महू-इंदौर रोड पर एक घंटे से ज्यादा तक जाम लगा रहा है. मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है. वहीं, कोतवाली पुलिस ने वाहन जब्त कर मेजर के खिलाफ कार्रवाई की है.

Mar 02, 2026 11:48 (IST)

Bomb Threat to People's University: भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Madhya Pradesh Hindi News: भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी (People's University) को सोमवार को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है. इससे पहले यूनिवर्सिटी 19 फरवरी को भी धमकी भरा ईमेल आया था. इस बार भी इसी तरह ईमेल आया है. धमकी मिलने के बाद विश्वविद्यालय को खाली करा दिया है.

Mar 02, 2026 11:30 (IST)

School Bank Close in MP: मध्य प्रदेश में होली पर इतने दिन स्कूल-बैंक रहेंगे बंद

Holiday in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों के लिए होली पर खुशखबरी है. अब होली पर दो दिन की छुट्टी रहेगी. दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, मंगलवार, 03 मार्च और बुधवार, 4 मार्च को अवकाश रहेगा. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Mar 02, 2026 10:48 (IST)

Chhattisgar Hindi News: होली पर्व पर पुलिस बल का साया

Holi Celebration in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली को लेकर पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए हैं. रायपुर शहर में 700 पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. प्रत्येक 1.5 किलोमीटर में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन तैनात रहेगा. साथ ही गली-मोहल्ले में बाइक पेट्रोलिंग की टीम भी गश्त करती रहेगी. साथ ही पुलिस पूरे शहर पर ड्रोन से निगरानी करेगी. हुड़दंग होने पर या विवाद की स्थित में क्विक रिस्पांस टीम कार्रवाई के लिए पहुंच जाएगी. सभी DCP, ACP थाना प्रभारियों के साथ पेट्रोलिंग करेंगे. शहर के 50 चौक चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं. शराब पीकर वाहन चलाने पर थाने में होली मनानी होगी.

Mar 02, 2026 10:22 (IST)

CG News: होली से पहले बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई

Dhamtari Hindi News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होली से पूर्व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए हर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की है.  पुलिस ने सभी बदमाशों, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार, सभी बदमाशों को समझाइश दी गई थी. इसके बावजूद सुधार नहीं होने और शांति भंग की आशंका मिल रही थी. शिकायतों पर कार्रवाई कते हुए पुलिस ने 39 उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया और सी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. सभी धमतरी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं.

Mar 02, 2026 09:44 (IST)

Old Woman Rape and Murder: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के बाद मर्डर

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  22 वर्षीय आरोपी युवक महिला के घर के सामने ही रहता था. पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तब जाकर पुलिस के हाथ सुराग लगा. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बुजुर्ग महिला उसे अक्सर लोगों के सामने जलील किया करती थी. इसलिए बदला लेने के लिए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मर्डर कर दिया. क्लिक कर पढ़ें खबर

Mar 02, 2026 09:43 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: सीएम साय के कार्यक्रम

CM Vishnu Deo Sai Holi Celebration: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन में जाएंगे. शाम 5 बजे धरसींवा और 6 बजे राजधानी में शंकर नगर में होली मिलन में भी शामिल होंगे. सीएम  साय शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौट जाएंगे.

Mar 02, 2026 09:15 (IST)

CG News in Hindi: 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी

Dantewara Class 10th Student Commits Suicide: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बालूद स्थित छू लो आसमां हॉस्टल में छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया है. उसका शव फंदे से लटका मिला है और पुलिस ने पहुंचकर कब्जे में ले लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Mar 02, 2026 09:00 (IST)

Sagar Woman Missing: तापता पत्नी की लगाई गुहार

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश में सागर जिले के मोतीनगर थाना में रविवार को एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक पति अपनी लापता पत्नी को खोज निकालने की गुहार लेकर थाने पहुंचा. बाघराज वार्ड आवासीय कॉलोनी निवासी राहुल राजपूत ने पुलिस से पत्नी की तलाश में मदद की अपील की है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Mar 02, 2026 08:56 (IST)

MP Hindi News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज सुबह 8:50 बजे भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह सुबह 10:30 बजे बड़वानी में नागलवाड़ी भिलट देव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके अलावा वह कृषि कैबिनेट में भी शामिल होंगे. नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 269वीं बैठक में भी शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे बड़वानी में भगोरिया उत्सव भी देखने जाएंगे.

Mar 02, 2026 08:45 (IST)

MP-Chhattisgarh Live Updates: मध्य प्रदेश में होली पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित

मध्य प्रदेश सरकार ने होली के मौके पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार 3 मार्च 2026 के साथ अब 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. अब होली पर सरकारी कर्मचारियों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी.

Mar 02, 2026 08:26 (IST)

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में मौसम अपडेट

छत्तीसगढ़ में अब दिन के साथ रात में भी अब गर्मी बढ़ने लगी है. रायपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंच चुका है. छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है. बता दें कि रविवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, आज रायपुर का तापमान 36 डिग्री के पार रहने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में कूलर एसी की जरूरत महसूस होने लगी है.

Mar 02, 2026 08:00 (IST)

दामाद का ड्रामा! हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, कूदने की धमकी

Madhya Pradesh Hindi News: एमपी के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के करमाई गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ससुराल आए एक दामाद ने अचानक ऊंचे हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी दे दी. कई घंटों तक चले इस हाई-वोल्ट ड्रामा ने न सिर्फ ससुराल वालों की सांसें अटका दीं, बल्कि पुलिस व प्रशासन को भी मौके पर जुटा दिया. युवक बार‑बार चेतावनी दे रहा है कि अगर जबरदस्ती की गई, तो वह टावर से छलांग लगा देगा. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Mar 02, 2026 07:52 (IST)

Bhopal News: 2 और 4 मार्च को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Traiffic Advisory in Bhopal: भोपाल (Bhopal) शहर में होली (Holi 2026) व धुरेड़ी पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्सन प्लान जारी (Bhopal Police Traffic Advisory) किया है. 2-3 मार्च की मध्यरात्रि को होने वाले होलिका दहन (Holika Dahan) और 4 मार्च को आयोजित होने वाले पारंपरिक धुरेड़ी जुलूस (Dhuredi Julus) को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव (Bhopal Routes Diverted) किया गया है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Mar 02, 2026 07:37 (IST)

ICAI CA Final Jan 2026 Toppers: सीए परीक्षा में बुरहानपुर के देव मनीष जालान ने किया कमाल

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा (जनवरी 2026 सत्र) का परिणाम घोषित कर दिया है. करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया लेवल पर पहली रैंक (AIR 1) हासिल की है. वहीं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के देव मनीष जालान (Dev Manish Jalan) ने CA फाइनल परिणाम में 18वीं रैंक हासिल की है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Mar 02, 2026 07:13 (IST)

हरदा में पूर्व और वर्तमान विधायकों के कामों का तुलादान

राजनीति का एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां पूर्व और वर्तमान विधायक के कामों का तुलादान किया गया. हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय शाह और वर्तमान विधायक अभिजीत शाह के कार्यों का तुलादान किया गया. कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से एक तराजू लगाकर दोनों नेताओं के कार्यकाल की उपलब्धियों तो उनकी फोटो लगा कर तौला गया. बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के 15 वर्षों के कार्यकाल की तुलना वर्तमान विधायक के 3 वर्षों के कार्यकाल से की गई. आयोजकों का दावा था कि कम समय में ज्यादा विकास कार्य किए गए हैं.

हालांकि सूत्रों के अनुसार यह कार्यक्रम वर्तमान विधायक के समर्थकों द्वारा आयोजित किया गया था, जहां विधायक अभिजीत शाह मौजूद थे जिसमें उनके कार्यों को अधिक प्रभावी बताया गया.

Mar 02, 2026 07:02 (IST)

Israel Iran War: एमपी के पूर्व विधायकों समेत 700 से ज्यादा लोग UAE में फंसे

Madhya Pradesh People Stuck in Dubai UAE: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ानें रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत राज्य के 700 से ज्यादा यात्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं. ट्रेवल एजेंटों के एक संगठन के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह दावा किया. ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मध्य प्रदेश इकाई के चेयरमैन अमोल कटारिया ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के 700 से ज्यादा यात्री यूएई में फंसे हुए हैं. ये लोग पर्यटन और कारोबार के लिए वहां गए थे. उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के हालात के मद्देनजर प्रदेश के कई लोगों ने दुबई और शारजाह के अपने हवाई टिकट रद्द कराते हुए आगामी दिनों में यात्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है. इंदौर-1 क्षेत्र के पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संजय शुक्ला और देपालपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक विशाल पटेल दुबई में फंसे हुए हैं. क्लिक कर पढ़ें खबर

Mar 02, 2026 06:39 (IST)

MP Weather Update: मौसम बदलेगा अपने तेवर

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश में मौसम ने भी अचानक करवट ले ली है. मार्च की शुरुआत में ही कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, यानी होली से पहले ही गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि माह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है और हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में हल्के बादल छाए हैं और दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. फिलहाल बारिश (Rain in MP) की संभावना कम है. ग्वालियर, इंदौर, भोपाल में भी गर्मी बढ़ने लगी है.