विज्ञापन
1 month ago

MP-Chhattisgarh Breaking News Live: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने बुधवार, 4 फरवरी को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है. इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है. इधर, मध्य प्रदेश में बीते तीन दिन से आंधी-बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार, 4 फरवरी के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के अनुसार, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई संभागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. 

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीख को बढ़ा दी है. सीएम विष्णु देव साय ने धान खरीदी की तारीख दो दिनों तक और बढ़ाने का फैसला लिया है. यानी अब किसान 5 और 6 फरवरी तक अपनी धान बेच सकेंगे. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को अंतरिम जमानत दे दी है. हालांकि इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा. 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का पल-पल का अपडेट यहां देखें...

क्‍या प्रेम प्रसंग में गई नर्स दीपश‍िखा की जान? युवक ने दागीं तीन गोल‍ियां, पीठ में गोली लगने से मौके पर ही मौत

Nurse Deepshikha Chadhar Sagar MP: मध्‍य प्रदेश के सागर ज‍िले के शाहगढ सीएचसी से न‍िकल रही स्‍टाफ नर्स दीपश‍िक्षा पर एक युवक ने तीन गोल‍ियां चलाईं. पीठ में गोली लगने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है क‍ि आरोप युवक जबलपुर का रहने वाला है. संभवतया वह शादी के ल‍िए नर्स पर दबाव डाल रहा था. मना करने पर गोली चलाकर जान ले ली. दोनों एक-दूसरे से परिच‍ित थे. यहां पढ़ें पूरी खबर

बीजेपी दफ्तर में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अहम बैठक, बजट प्रचार और वीबी जी-रामजी अभियान पर दिए निर्देश

BL Santosh in Bhopal Madhya Pradesh:  बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बीजेपी मध्य प्रदेश कार्यालय में बुधवार शाम को अहम बैठक ली. बैठक में बजट प्रचार अभियान और वीबी जी–रामजी की प्रदेश टोली की कामकाजी बैठक को संबोधित किया. बीएल संतोष ने पार्टी पदाधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा भी की. इस दौरान बजट और वीबी जी–रामजी योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए. बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे.  

Nurse Deepshikha Chadhar Sagar MP: मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर बुधवार को स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. पूरी खबर यहां पढ़ें 

Dhan kharidi Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी की समय सीमा को दो दिन और बढ़ा दिया है. अब राज्य में 05 और 06 फरवरी को भी धान खरीदी की जाएगी. इस संबंध में शासन ने सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. 

Amit Shah visits Jagdalpur, Chhattisgarh:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात फरवरी 2026 को बस्तर पंडुम के उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर आएंगे. यहां नक्सलवाद को लेकर हाई लेवल की बैठक लेंगे, ज‍िसमें नक्‍सलवाद के खात्‍मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 को लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक में सीएम व‍िष्‍णु देव  साय व गृहमंत्री विजय शर्मा समेत डीजीपी व आईजी भी मौजूद रहेंगे. 

बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भोपाल में

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने बुधवार भोपाल के निजी अस्पताल पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हितानंद शर्मा की माता जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली औऱ उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. 

BJP दफ्तर में संगठन की अहम बैठक: 1 घंटे चर्चा के बाद बाहर निकले बीएल संतोष

BL Santosh in Bhopal Madhya Pradesh: भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार शाम को अहम बैठक हुई. राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष करीब 1 घंटे तक पार्टी दफ्तर में मौजूद रहे और नेताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की. बैठक प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के साथ हुई. बैठक के बाद बीएल संतोष बीजेपी दफ्तर से रवाना हो गए. बताया गया है कि मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दोनों ही आज दिल्ली में मौजूद हैं, इसलिए वे इस बैठक में शामिल नहीं हो सके. इस दौरान प्रदेश कार्यालय में बजट को लेकर बनाई गई रंगोली भी राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने देखी.

कवासी लखमा जेल से बाहर आए, रायपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा

Kawasi lakhma: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और कोंटा से विधायक कवासी लखमा आज रायपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं. रिहाई के दौरान उनकी पत्नी कवासी बुधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जेल के बाहर मौजूद रहे. सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद लखमा की रिहाई हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर 

BJP कार्यालय पहुंचे राष्टीय संगठन महामंत्री BL संतोष

BL Santosh in BJP Office MP: मध्‍य प्रदेश प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ कर रहे हैं चर्चा. हाल ही में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में हुई है वापसी.

Kawasi Lakhma Bail: कांग्रेस नेता कवासी लखमा कुछ देर में आएंगे जेल से बाहर, पत्‍नी भी पहुंचीं रायपुर

Kawasi Lakhma Raipur Jail: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 4 फरवरी 2026 की शाम को कुछ देर बाद रायपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आने वाले हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनकी पत्‍नी कवासी बुधरी भी रायपुर जेल के बाहर पहुंची हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर 

कांग्रेस नेता पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा जेल से जमानत पर आएंगे बाहर

Kawasi Lakhma Bail Chhattisgarh: कांग्रेस नेता पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज शाम जेल से जमानत पर बाहर आने वाले हैं. कवासी लखमा की रिहाई के कागजात जेल पहुंचने के बाद होगी रिहाई. लखमा के समर्थक जेल पहुंचने शुरू.  शराब घोटाले में ED और EOW के प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से लखमा को कल मिली थी जमानत.  पूरी खबर यहां पढ़ें   

Bhind News: बहुआ मोड़ पर बसें रोकीं, यात्रियों से मारपीट, पुलिस पर बरसाए पत्‍थर

भिंड में बसों पर हमला: बहुआ मोड़ पर ग्रामीणों की दबंगई, नॉनस्टॉप बसें रोकीं, स्टाफ-यात्रियों से मारपीट. पुलिस पहुंची तो पथराव, हालात बिगड़े. भिंड-ग्वालियर रूट की करीब 5 बसें दो घंटे तक रुकी रहीं. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, 3 लोग हिरासत में. फिलहाल इलाके में शांति, जांच जारी. पूरी खबर यहां पढ़ें 

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिहाई: PCC चीफ दीपक बैज बोले-सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं

Kawasi Lakhma Release : सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं, यह बात एक बार फिर साबित हुई. न्यायालय का धन्यवाद. लखमा की रिहाई से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह. जान-बूझकर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की गई. कार्यकर्ता लखमा का करेंगे जोरदार स्वागत. उनके बाहर आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी. 

जशपुर में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला

Astronaut Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक दिवसीय प्रवास पर आज जशपुर जिले में पहुंचे. शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने वहां पहुंचे जिले के स्कूली 10 हजार बच्चों से सीधा संवाद किया और बच्चों से अंतरिक्ष के अनुभवों को साझा किया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Madhya Pradesh Hindi News: रायगढ़ में पुलिस ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़

Raigarh Deh Vyapar: देह व्यापार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की तीन दिनों में दूसरी कार्रवाई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 3 फरवरी की रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. पुलिस ने वहां छापा मारकर राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा दो और महिलाएं मिलीं.

Chhattisgarh Hindi News: 36 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Dhamtari Woman Smuggler Arrest With Ganja: धमतरी जिले के बोरई थाना पुलिस ने 2 महिलाओं को 36 किलो गांजा के साथ यात्री बस में जाते समय धर दबोचा है. बताया जा रहा है कि ये दो महिलाएं उड़ीसा-जयपुर से बस में सवार होकर बोरई मार्ग से होते हुए रायपुर की ओर गांजा बेचने जा रही थी. तभी मुखबिर की सूचना पुलिस ने महिलाओं को गिरप्तार कर लिया. बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये के आसपास आंकी जा रही है.

स्कूल जाती छात्रा के साथ करता था अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Barwani News: बड़वानी में अंजड थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते वक्त छात्रा को अश्लील हरकत करने वाले सनकी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है. आरोपी के खिलाफ छात्रा और उसके पिता ने केस दर्ज कराया था. गांव के लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है और कई बार समझाने के बाद भी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Indore Car Fraud: कॉलोनी के लोगों की लग्जरी कार के साथ खेल करने वाला शातिर जालसाज

MP News in Hindi: इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने पिछले दिनों एक फरियादी की शिकायत मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोपी संजय कालरा द्वारा किराए पर कार लेकर जाने और उसे गिरवी रखने का पूरा मामला था. जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो मामला कुछ और निकला. आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उससे एक के बाद एक 39 कार अब तक बरामद कर ली गई है , जिनकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Naxalite Surrender in Malkangiri Odisha: ओडिशा में एक नक्सली का समर्पण

Naxal Surrender Odisha: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रहे एक कुख्यात नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है. 21 लाख रुपये के इनामी ACM रैंक का नक्सली व कांगेर घाटी LOS कमांडर सुखराम मरकाम ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं. सरेंडर के दौरान SLR राइफल, 12 कारतूस और IED सहित विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. नक्सली ने हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास जताया है. बस्तर में सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव से नक्सली संगठन में तेज बिखराव हो रहा है. यह बस्तर–मलकानगिरी सीमा पर नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है.

CISF जवान की हत्या के मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में कबाड़ चोरों ने बीते दिन सीआईएसएफ जवान को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद मामला गरमा गया. हालांकि. पुलिस इस रहस्यमयी तरीके से हुई मौत को हार्ट अटैक बता रही है. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह क्या है?

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में 311 दुर्लभ प्रतिबंधित कछुए जब्त

मध्यप्रदेश में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वन विभाग (Forest Department) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने 311 दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को जब्त किया है. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पटना–इंदौर एक्सप्रेस (19322) के फर्स्ट एसी कोच में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. तलाशी के दौरान अजय सिंह राजपूत नामक आरोपी के कब्जे से कछुए बरामद किए गए. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

29 दिनों से गायब रहे विधायक का चल गया पता

जब मऊगंज की गजब कहानी,हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के जिला मऊगंज विधानसभा के MLA प्रदीप पटेल की, जो अक्सर किसी न किसी मामले में सुर्खियां बटोर ही लेते हैं.कभी धरना पॉलिटिक्स की तो कभी थाने के अंदर गिरफ्तारी देने को लेकर, तो कभी विभागों के कार्यालय में लेटते तो कभी रात्रि बिताते किसी विवादित स्थल पर इस बार वे करीब पिछले 29 दिनों से मऊगंज छोड़कर ऐसे गायब हुए कि चर्चाओं का विषय बना गया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Mauganj Hindi News: फरवरी में उठनी थी बेटी की डोली, बाप को उठानी पड़ी अर्थी

Madhya Pradesh Hindi News: मऊगंज जिले में लव जिहाद की शिकार हुई एक और युवती ने सुसाइड कर लिया. मृतका की इसी फरवरी में शादी होनी थी, लेकिन शादी से ठीक पहले युवती फांसी के फंदे पर झूल गई, जिससे डोली में बेटी को विदा करने का सपना संजोए उसके पिता को उसे अर्थी पर विदा करना पड़ गया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Fraud on Job: PWD की नौकरी का झांसा देकर रूम पार्टनर ने ही डेढ़ लाख ठगे

MP News in Hindi: सीहोर जिले में कलेक्टर की जनसुनवाई में एक ऐसा मामला आया, जिसे देखकर अफसर भी दंग रह गए. एक युवक ने अपने ही रूम पार्टनर पर भरोसा कर जिंदगी की जमा-पूंजी गंवा दी. लोक निर्माण विभाग (PWD) में कम्प्यूटर ऑपरेटर की सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर आरोपी ने न केवल युवक से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए, बल्कि उसे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर मानसिक रूप से भी तोड़ दिया. यह ठगी किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि उसी व्यक्ति ने की, जिसके साथ पीड़ित एक ही कमरे में रहता था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

गहने दोगुना करने का लालच दे महिला ने मंगलसूत्र व पाजेब ठगे

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खंडवा बाईपास पर स्थित गौर छात्रावास में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी हो गई. गहने दोगुना करने का लालच देकर एक महिला सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब उतरवाकर ले गई. पीड़ित बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. आरोपी महिला छात्रावास में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है. सावित्री बाई (70) पति रविशंकर ने बताया सुबह करीब 11:30 बजे एक महिला आई. उसने देवी आने का नाटक किया और कहा कि तुम्हारी रकम दे दो.

कांग्रेस नेता के घर देर रात पहुंचे सिंधिया

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व विधायक गोपाल सिंह (Congress MLA Gopal Scindia) के घर देर रात अचानक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पहुंच गए. सिंधिया ने पूर्व विधायक के घर पहुंच कर उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि 29 जनवरी को पूर्व विधायक की मां का देहांत हो गया था. बता दें कि दोनों नेता एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं. मंचों से कई बार पूर्व विधायक ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर बयानों से तीखे हमले किए थे. जब पूर्व विधायक के घर केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे तो गोपाल सिंह ने कहा कि महाराज ने ही भाषण देना सिखाया है. अंत में गोपाल सिंह ने कहा कि महाराज गलती हुई हो तो क्षमा करना.

Bhopal Student Suicide: भोपाल में ऑनलाइन गेम ने छीनी मासूम की जिंदगी

Online Gaming Addiction Suicide: भोपाल में 14 वर्षीय छात्र अंश साहू ने मोबाइल गेम की लत के कारण खुदकुशी कर ली. अंश के माता-पिता तेरहवीं कार्यक्रम में गए थे, जब वह घर लौटे तो बेटे को फंदे पर लटका पाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. अंश के मोबाइल फोन से पता चला है कि वह ब्ल्यू व्हेल गेम खेलने का आदी था. पुलिस आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. बता दें कि गाजियाबाद में भी तीन बहनों ने ऑनलाइन गेम की लत में आज आत्महत्या कर ली. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का अजीब मामला, ठग बना पीड़ित और पीड़ित निकले आरोपी

बिलासपुर जिले तंत्र-मंत्र के नाम पर की गई ठगी ने बाद में लूट की वारदात का रूप ले लिया और जांच में पता चला कि लूट का शिकार हुआ व्यक्ति खुद पहले ठगी कर चुका था. पुलिस के अनुसार, कोरबा जिले के तिवरता निवासी विजय कुमार राज ने तंत्र-मंत्र से पैसे दोगुना करने का झांसा देकर चार लोगों से करीब ढाई लाख रुपये लिए थे. उसने दावा किया था कि तांत्रिक क्रिया के जरिए रकम कई गुना बढ़ जाएगी. जब काफी समय बाद भी पैसे नहीं बढ़े तो पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे. क्लिक कर पढ़ें खबर

CSVTU में फीस गबन मामला, कनिष्ठ सलाहकार के खिलाफ केस

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) में पीएचडी शोधार्थियों के फीस गबन के मामले में नेवई थाना पुलिस ने पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है. आरोप है कि विश्वविद्यालय के कुछ पूर्व अधिकारियों की मिलीभगत से शोधार्थियों की कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपये की फीस फर्जी रसीद जारी करके वसूल तो की गई, लेकिन वह राशि विश्वविद्यालय के खाते में जमा नहीं की गई.

Girl Murder Boyfriend in Bilaspur: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतारा

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह चाकू लेकर युवक को डराने आई थी, लेकिन मोबाइल छीना-झपटी में चाकू युवक के सीने में लग गया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Durg Cyber Fraud: युवक-युवतियां समेत 16 गिरफ्तार, लोगों से करते थे ठगी

CG News in Hindi: दुर्ग में साइबर अपराध (Cyber Crime) के एक मामले का पर्दाफाश हुआ है. मोहन नगर थाना पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी अपने बैंक खातों को साइबर ठगों को मात्र कुछ रुपयों में बेचकर म्यूल अकाउंट के रूप में उपलब्ध करा रहे थे. इन खातों के माध्यम से ठगी की गई राशि को प्राप्त किया जाता था और आगे ट्रांसफर किया जाता था, जिससे मुख्य अपराधियों का पता छिपाया जा सके. पता चला कि कुल 22 बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में किया गया था. इन खातों के जरिए कुल 10 लाख 67 हजार 665 रुपये की साइबर ठगी की राशि का लेन-देन हुआ था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में युवक-युवतियां दोनों शामिल हैं.

Dead Body Found in Bemetara: बेमेतरा में खाद्य विभाग के कर्मचारी का मिला शव

बेमेतरा जिले के शिवनाथ नदी (Shivnath River) के अमोरा घाट (Amora Ghat) से शव बरामद हुआ है. मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंच गई और जांच में जुटी है. नदी के पुल पर मिली स्कूटी से मृतक की पहचान हो गई है. मृतक सागर शुक्ला बताया जा रहा है, जो बेमेतरा खाद्य विभाग (Food Department Bemetara) में कंप्यूटर ऑपरेट के पद पर कार्यरत था. मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के शिवनाथ नदी के अमोरा पुल का है.

Girls kill Friend: युवतियों ने सहेली के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर तड़पाया, फिर पीटकर मार डाला

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. मामूली विवाद से शुरू हुई दुश्मनी इस हद तक बढ़ गई कि दो महिलाओं ने मिलकर अपनी ही सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी महिलाओं ने पहले पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर उसे तड़पाया, फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि चरित्र पर सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने से नाराज होकर यह खौफनाक वारदात की गई. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Shivpuri Winter: बदले मौसम ने एक बार फिर शिवपुरी को कराया शिमला का एहसास

मध्य प्रदेश का मिनी शिमला कहा जाने वाला शिवपुरी इस समय सर्दी का जमकर लुफ्त ले रहा है. हालांकि बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की खबरें भी सामने आई है. लेकिन शिवपुरी का मौसम खुशगवार है और सैलानी खूब मजा ले रहे हैं. वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पहाड़ों में गिरने वाली बर्फ के कारण सर्दी का एहसास इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सुबह शाम शहर की सड़कें सूनी दिखाई देती हैं और लोग कड़ाके की सर्दी का अहसास कर रहे हैं.

दिल्ली के दौरे पर सीएम डॉ मोहन यादव

CM Mohan Yadav Delhi Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. वह देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए. आज वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. इसके अलावा वह दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

Amit Shah Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ आ रहे अमित शाह, नक्सलवाद की डेडलाइन पर करेंगे चर्चा

CG News in Hindi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है. इस दौरान वह नक्सलवाद (Naxalism) को लेकर हाई लेवल बैठक करेंगे. केंद्र सरकार ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने की 31 मार्च की डेडलाइन रखी है, जिसको लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक में सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai), राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा, डीजीपी, आईजी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा अमित शाह बस्तर पंडुम (Bastar Pandum 2026) कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) भी आ रही हैं.

MP Weather: ओले गिरने के बाद मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर

Dense Fog in MP: मध्य प्रदेश में बारिश और ओले गिरने के बाद कोहरा का भी दौर लौट आया है. एमपी के लगभग 20 जिलों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, अशोकनगर, नीमच, भिंड, सागर, दतिया, राजगढ़, विदिशा, रीवा, रायसेन, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, शिवपुरी, मऊगंज, पन्ना, मंदसौर, आगर-मालवा, सतना, रायसेन और गुना जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. इस दौरान दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Tiger-Tigress Death by Electric Shock in MP: करंट से बाघ-बाघिन की मौत मामले में दो किसान समेत 7 लोग गिरफ्तार

Two Tigers Death in Shahdol: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक बाघ और एक बाघिन की करंट लगने से मौत हो जाने के मामले में दो किसानों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. वन विभाग ने बताया कि दोनों बाघ-बाघिन सोमवार को मृत मिले थे. शहडोल उत्तर संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) तरुणा वर्मा ने कहा कि आरोपियों ने मुख्य रूप से जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए कथित तौर पर बिजली के जाल बिछाए थे. जाल में करीब छह साल की एक बाघ और करीब सात साल की बाघिन खेतों में बिछाए गए जाल में फंस गई और उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई है कि दोनों बाघों की मौत का कारण करंट लगना ही था.

Katni Teen Girl become Mother: 15 साल की किशोरी बनी मां, युवक गिरफ्तार

Teen Girl Gave Birth to Newborn: कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि किशोरी के क्षेत्र के ही एक युवक के साथ पिछले एक साल से संबंध थे. नाबालिग ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, वह उसी युवक का है.

MP News in Hindi: छतरपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत

Youth died by Lightning: छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र के पठिया गांव में बिजली गिरने से पच्चीस वर्षीय लखन पिता सुखदीन लोधी की मौत हो गई. मृतक के चचेरे भाई सूरज लोधी ने बताया कि वह शौच क्रिया से निवृत्त होकर अपने खेतों से  घर वापिस जा रहा था. उसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ उसके ऊपर बिजली गिर गई और मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर थाना पुलिस ने मर्ग क़ायम किया और मौका पंचनामा बनाते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ का मौसम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन न होने की संभावना है. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही मौसम बना रहेगा. रायपुर में आज तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है. रायपुर और राजनांदगांव में तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा अंबिकापुर में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Chhattisgarh Cabinet Meeting Today: छत्तीसगढ़ की कैबिनेट बैठक आज

छत्तीसगढ़ सरकार की बुधवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है, जिसमें कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी मंत्री शामिल होंगे.

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में दो दिन से बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है. इससे मौसम सर्द बना हुआ है. तापमान में कमी रहने के चलते ठिठुरन भी लौट आई है. फरवरी माह की शुरुआत ही बारिश के साथ हुई थी. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी होने के चलते मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत में भी ठंड अभी पड़ रही है. एमपी में कई जगह ने ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को भी बर्बाद कर दिया है. गेहूं की फसल गिर गई है.

एमपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि गरज-चमक के साथ आज हल्की बारिश होने की संभावना है. तापमान में गिरावट रहेगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close