Turtle Smuggling: मध्यप्रदेश में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वन विभाग (Forest Department) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने 311 दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को जब्त किया है. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पटना–इंदौर एक्सप्रेस (19322) के फर्स्ट एसी कोच में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. तलाशी के दौरान अजय सिंह राजपूत नामक आरोपी के कब्जे से कछुए बरामद किए गए.

Turtle Smuggling: आरोपी गिरफ्तार
जांच में क्या मिला?
वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/23 दर्ज कर 3 फरवरी 2026 से आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह अपराध अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. इसी आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश के निर्देश पर केस को STSF द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है.

Turtle Smuggling: पकड़े गए कछुए
वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ देश के भीतर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेज हुई है. हाल ही में कछुओं और अन्य जलीय जीवों की तस्करी में शामिल कुख्यात अपराधी मन्नीवन्नन मुरुगेशन के थाईलैंड प्रत्यर्पण को पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली ने मंजूरी दे दी है. यह आदेश 6 जनवरी 2026 को विस्तृत सुनवाई के बाद जारी किया गया था.
मुरुगेशन 27 अगस्त 2012 को बैंकॉक एयरपोर्ट पर करीब 900 दुर्लभ कछुओं के साथ पकड़ा गया था, लेकिन कानूनी खामी के कारण वह छूट गया था. इसके बाद थाईलैंड की एजेंसियों की मांग पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था.
यह भी पढ़ें : MP STF: अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर मुरुगेशन का प्रत्यर्पण मंजूर, अब भेजा जायेगा थाईलैंड, जानिए क्या है अपराध
यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए
यह भी पढ़ें : Patwari Suspended: ओलावृष्टि से फसल तबाह; ग्वालियर कलेक्टर मौके पर पहुंचीं, लापरवाही पर पटवारी निलंबित
यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: भावान्तर योजना लागू करने वाला MP पहला राज्य; जानिए मोहन कैबिनेट के अहम फैसले