विज्ञापन

कॉल और मैसेज ब्लॉक किए तो प्रेमी को मार डाला, बिलासपुर में चाकू लेकर कमरे पर पहुंची थी सनकी प्रेमिका

Girl Kill Boy in Bilaspur: एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका का नंबर ब्लॉक करने पर जान से हाथ धोना पड़ा. यह हैवानियत प्रेमिका ने की. युवती को उसका नंबर ब्लॉक करना इतना नागवार गुजरा कि प्रेमी की हत्या कर दी.

कॉल और मैसेज ब्लॉक किए तो प्रेमी को मार डाला, बिलासपुर में चाकू लेकर कमरे पर पहुंची थी सनकी प्रेमिका

Girlfriend Kill Boyfriend: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है. एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था. जब कॉलोनी में यह घटना सभी को पता चली तो लोगों को रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या था मामला

पुलिस के अनुसार, मामला बिलासपुर की गौरी गणेश कॉलोनी का है. सीपत के झलमला की रहने वाली रोशनी सूर्यवंशी (22) ने कामता प्रसाद (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी, जो खूंटाघाट के कर्रा गांव का रहने वाला था. दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम पर छह महीने पहले हुई थी. इसके बाद दोनों के प्रेम-संबंध हो गए. कामता प्रसाद कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था और वहीं के किसी होटल में काम करता था.

चाकू लेकर पहुंच गई थी घर

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच में दो-तीन दिनों से बातचीत बंद थी, क्योंकि कामता ने रोशनी का नंबर और मैसेज ब्लॉक कर दिए थे. इस दौरान रोशनी को कामता पर शक था कि उसके किसी और से भी संबंध हैं. इसी शक के चलते वह चाकू लेकर मंगलवार दोपहर उसके कमरे पर पहुंच गई. जहां विवाद हो गया.

सीने में लगा चाकू

दोनों के बीच कहासुनी देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी. घटना के बाद युवती ने पुलिस को बयान दिया कि वह चाकू लेकर सिर्फ युवक को डराने आई थी. मोबाइल छीना-झपटी के दौरान अचानक चाकू युवक के सीने में लग गया.  इससे उसकी मौत हो गई. उसके सीने पर गहरा निशान भी मिला है.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आपके लिए- यहां पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close