मध्य प्रदेश भाजपा ने शनिवार शाम संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 13 संभागों के 62 जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा की गई हैं.
पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को धार देने के उद्देश्य से की गई इन नियुक्तियों में कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है. भाजपा का मानना है कि जिला प्रभारियों की सक्रिय भूमिका से संगठनात्मक समन्वय बेहतर होगा और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी.
जिला-वार प्रभारी सूची
चंबल संभाग
मुरैना-राजू व्यास
भिंड-हमीर सिंह राठौर
दतिया-गजेंद्र सिकरवार
ग्वालियर संभाग
ग्वालियर नगर-गोपिकृष्ण नेमा
ग्वालियर ग्रामीण-गोपाल आचार्य
श्योपुर-कमल माखीजानी
शिवपुरी-नंदकिशोर नापित
गुना-राजेंद्र राजपूत
अशोकनगर-शैलेन्द्र जैन
सागर संभाग
सागर-लोकेंद्र पाराशर
सागर ग्रामीण-सदानंंद गौतम
टीकमगढ़-पुष्पेंद्रनाथ पाठक
निवाड़ी-दीपक सिंह भदौरिया
छतरपुर-नीरज मनोरिया
दमोह-अर्चना सिंह
पन्ना-जावेद सिंह
रीवा संभाग
रीवा-रविद्र चौहान
मऊगंज-शशांक श्रीवास्तव
सतना-जी.एस. ठाकुर
मैहर-नंदिता पाठक
सीधी-नरेंद्र त्रिपाठी
सिंगरौली-विनोद यादव
शहडोल संभाग
शहडोल-अभिलाष पाण्डेय
अनूपपुर-संजय साहू
उमरिया-राजेन्द्र पाण्डेय
जबलपुर संभाग
जबलपुर नगर-आलोक संजर
जबलपुर ग्रामीण-मनीषा सिंह
कटनी-सुजीत जैन
डिंडौरी-कमल प्रताप सिंह
मंडला-रमेश भटेरे
नरसिंहपुर-शरद जैन
छिंदवाड़ा संभाग
बालाघाट-अभिलाष मिश्रा
सिवनी-अशोक रोहाणी
छिंदवाड़ा-आदित्य शुक्ला (बबला)
पांढुर्णा-दीपांकर बैनर्जी
नर्मदापुरम संभाग
नर्मदापुरम-अकलेश आर्य
हरदा-डॉ. प्रभुराम चौधरी
बैतूल-सुदर्शन गुप्ता
भोपाल संभाग
भोपाल नगर-जसवंत सिंह हाड़ा
भोपाल ग्रामीण-प्रदीप लारिया
राजगढ़- ध्रुवनारायण सिंह
विदिशा-सीताराम यादव
सीहोर-विकास वीरानी
रायसेन-राजो मालवीय
इंदौर संभाग
इंदौर नगर-राजेश सोलंकी
इंदौर ग्रामीण-शैलेंद्र डागा
धार-सुभाष कोठारी
धार ग्रामीण-राधेश्याम यादव
आलीराजपुर-दिलीप पटोदिया
झाबुआ-राजेंद्र राठौर
निमाड़ संभाग
खण्डवा-अंबाराम कराड़ा
बुरहानपुर-क्षितिज भटट
खरगोन-संगीता सोनी
बड़वानी-बाबूलाल यादव
उज्जैन संभाग
उज्जैन नगर-बजरंग पुरोहित
उज्जैन ग्रामीण-बबीता परमार
शाजापुर-प्रभूलाल जाटव
आगर-जयदीप पटेल
देवास-धनंजय शर्मा
मंदसौर संभाग
रतलाम-विवेक जोशी
मंदसौर-दिलीप सकलेचा
नीमच-सुभाष पटेल (पूर्व सांसद)