विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2026

अंगूर से भरा वाहन पलटा, हाईवे पर मची ‘लूट’, हादसे के बाद लोगों में मची होड़

NH-46 Shivpuri Accident: शिवपुरी में NH-46 पर लोडिंग वाहन के पलटने से अंगूर सड़क पर बिखर गए, जिसके बाद लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई. हादसे के बाद ड्राइवर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

अंगूर से भरा वाहन पलटा, हाईवे पर मची ‘लूट’, हादसे के बाद लोगों में मची होड़

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नेशनल हाईवे 46 पर एक अजीबोगरीब हादसा देखने को मिला, जहां सड़क दुर्घटना के बाद अंगूरों की “लूट” मच गई. घटना कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पडोरा के पास गांधी पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है.

ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारकर पलटा लोडिंग वाहन

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने पहले पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराकर वाहन सड़क पर पलट गया. लोडिंग वाहन में झांसी (उत्तर प्रदेश) ले जाए जा रहे अंगूर भरे हुए थे, जो हादसे के बाद हाईवे पर चारों तरफ बिखर गए.

सड़क पर बिखरे अंगूर, लोगों में मची लूट

जैसे ही लोगों की नजर सड़क पर फैले अंगूरों पर पड़ी, वैसे ही उन्हें लूटने की होड़ मच गई. स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी अपनी गाड़ियां रोककर अंगूर उठाने लगे. जिसके हाथ जितने अंगूर लगे, वह उतने लेकर मौके से चलता बना. देखते ही देखते बड़ी मात्रा में अंगूर लोग अपने घर ले गए.

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

लोडिंग वाहन के पलटते ही ड्राइवर घबरा गया और मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. हालांकि तब तक काफी मात्रा में अंगूर लोग ले जा चुके थे.

थाना प्रभारी गब्बर सिंह के अनुसार, “लोडिंग वाहन ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, जिसके बाद वह पलट गया. ड्राइवर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. सड़क पर फैले अंगूरों को कुछ लोगों ने उठाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.”

सवालों के घेरे में हाईवे सुरक्षा

इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही हादसे के बाद लोगों द्वारा इस तरह लूट जैसी स्थिति बन जाना भी चिंताजनक है.

यह भी पढ़ें : रायपुर में पाकिस्तानी युवक को जिंदा दफनाया, जान‍िए श्याम-सावित्री के प्यार में कैसे गई जान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com