विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2026

MP के हजारों किसानों के लिए खुशखबरी, गंजाल परियोजना की मंजूरी से हर खेत को पहुंचेगा पानी

Harda Hindi News: हरदा जिले में मोरंड-गंजाल संयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. इससे हरदा, नर्मदापुरम और हरसूद क्षेत्र के हजारों किसानों को फायदा मिलेगा.

MP के हजारों किसानों के लिए खुशखबरी, गंजाल परियोजना की मंजूरी से हर खेत को पहुंचेगा पानी

Irrigation Project in MP: हरदा जिले में मोरंड–गंजाल संयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना (Morand-Ganjal Irrigation Project) को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. यह जानकारी पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी गई. लंबे समय से अटकी इस परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद अब काम जल्द शुरू होने की तैयारी है. मंजूरी मिलने के बाद बड़ी संख्या में किस पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त करने उनके घर पहुंचे.

इस परियोजना में करीब 426 करोड़ रुपये की लागत से काम किया जा रहा है. इंदिरा सागर के बैक वाटर से खंडवा जिले के मूगलखेड़ा क्षेत्र में पंप हाउस का निर्माण भी शुरू हो चुका है.

हजारों किसानों को फायदा

परियोजना के जरिए हरदा सहित नर्मदापुरम और हरसूद क्षेत्र के हजारों किसानों को फायदा मिलेगा. हरदा जिले के सैकड़ों गांवों की लगभग 40 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी. वहीं, कुल मिलाकर 60 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

जानकारी के अनुसार, यह परियोजना जून 2027 तक पूरी होने की संभावना है. इसमें नए हरसूद के 40 गांव और हरदा के 22 गांवों को पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा दी जाएगी.

क्या बोले कमल पटेल

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के अनुसार, करीब पांच साल से अटकी इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद अब जिले के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और आने वाले समय में सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री एवं सभी वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद किया दिया.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में सरकारी 'बाबुओं' की भारी कमी, सिर्फ 3 महीने में 28000 हजार कर्मचारी हुए रिटायर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com