विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

CM मोहन यादव के बेटे की शादी में बुलाए 11 मुख्यमंत्री: VIP, मंडप, भोजन व पार्किंग की पूरी जानकारी

Mohan Yadav Son Wedding: एमपी के CM Dr. Mohan Yadav अपने बेटे की शादी Ujjain के सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराने वाले हैं. इस Mass Marriage में 22 Couples के साथ VIP Guests, Chief Ministers और Saints शामिल होंगे. आयोजन स्थल पर Traffic व्यवस्था, Security और Buffet Food System का विशेष इंतजाम किया गया है.

CM मोहन यादव के बेटे की शादी में बुलाए 11 मुख्यमंत्री: VIP, मंडप, भोजन व पार्किंग की पूरी जानकारी

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की है. सीएम यादव अपने छोटे बेटे अभ‍िमन्‍यू की शादी 30 नवंबर 2025 को उज्‍जैन में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहे हैं.

आयोजन की तैयार‍ियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया और खुद सीएम मोहन यादव भी उज्‍जैन पहुंच चुके हैं. सभी 22 जोड़ों की बारात रविवार सुबह निकलेगी, जिसमें दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर तो दुल्हनें बग्‍गी में सवार होकर शामिल होंगी. 

यह भी पढ़ें : MP मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के बेटे की शादी: माता पूजन में जमकर नाचे पर‍िजन-दोस्‍त, देखें वायरल VIDEO

Latest and Breaking News on NDTV

यह सामूहिक विवाह सम्मेलन उज्जैन में वाकणकर ब्रिज के समीप सांवराखेड़ी में होगा. सीएम यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु की शादी खरगोन की डॉ. इशिका के साथ हो रही है. बारात में रिश्तेदार बैंड-बाजों पर नाचते नजर आएंगे. पहली बार हो रहे इस अनूठे विवाह सम्मेलन को देखते हुए कई मंच बनाए गए, जहां से दूल्हा-दुल्हनों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा.

22 मंडप में लेंगे फेरे

सामूहिक सम्मेलन के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं. शहर से लगे सांवराखेड़ी में खुली जगह पर 5 विशेष डोम बनाए गए हैं. प्लाइवुड के फ्लेक्स कमरे और ग्रीनरूम तैयार किए गए हैं. यहां वीआईपी के लिए 1 पैंट्री भी है. एक 40×100 का विशाल मंच बनाया गया है. फेरों के लिए 15×15 साइज के 22 मंडप बनाए गए हैं. वॉशरूम एरिया के साथ ही दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग भी बनाई गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

साधु-संत देंगे आशीर्वाद

शादी में भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यपाल, मध्य प्रदेश का मंत्रिमंडल और केंद्रीय मंत्रियों के साथ साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है. देश-प्रदेश के अतिविशिष्ट मेहमानों के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशाल स्तर पर इंतज़ाम किए गए हैं. यहां बने बड़े मंच पर साधु-संत विराजित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वचन देंगे. अधिकांश वीआईपी शाम को अथर्व होटल में डॉ. अभिमन्यु के रिसेप्शन में शामिल होने की संभावना है.

बफेट सिस्टम से भोजन

उज्जैन में बहुचर्चित सामूहिक विवाह सम्मेलन में लगभग 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसी को देखते हुए भोजन व्यवस्था की जा रही है. आयोजन स्थल पर मौजूद सीएम यादव के मित्र डॉ. रवि सोलंकी ने बताया कि भोजन में दो सब्जी, पूड़ी, रोटी, तीन प्रकार की मिठाई और तीन तरह के नमकीन बनाए गए हैं. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए भोजन बफेट सिस्टम से परोसा जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन वीआईपी के आने की संभावना

कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत, बिहार के आरिफ मोहम्मद खान, गुजरात के आचार्य देवव्रत, हरियाणा के बंडारू दत्तात्रेय, नागालैंड के लॉस एंजिल्स, ओडिशा के डॉ. हरिबाबू कम्भम्पाटि, पंजाब के गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के हरिभाऊ किशराव बांगड़े, उत्तर प्रदेश की आनंदीबेन पटेल को निमंत्रण भेजा गया है.

वहीं 11 मुख्यमंत्रियों में दिल्ली की रेखा गुप्ता, अरुणाचल प्रदेश के प्रेमा खांडू, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, बिहार के नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, गोवा के प्रमोद सावंत, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, ओडिशा के मोहन चरण मांझी, राजस्थान के भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के माणिक साहा और उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है. संतों में बाबा रामदेव, अवधेशानंद, कैलाशानंद, रविंद्रपुरी, हरिगिरि, आचार्य विश्वात्मानंद महाराज आदि के आने की उम्मीद है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

शहर में बड़ी संख्या में मेहमानों के आने को देखते हुए आम नागरिकों को परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा गया है. श्री महाकाल मंदिर दर्शन के लिए देवास, भोपाल, इंदौर से आने वाले श्रद्धालु चंदेसरी गांव से गरौठ फोरलेन होते हुए नागझिरी फिर पाइप फैक्ट्री चौराहे से पांड्याखेड़ी, मंडीगेट, चामुंडा माता चौराहा होते हुए हरिफाटक से मंदिर पहुंच जाएंगे.

कार्यक्रम स्थल जाने वाले ध्यान दें

सामूहिक सम्मेलन में देवास, इंदौर, भोपाल से आने वालों के लिए मार्ग-तपोभूमि चौराहा से आस्था गार्डन व सिंहस्थ बायपास  होते हुए दौड़खेड़ी टर्न लेकर आयोजन स्थल तक आना होगा. 
बड़नगर, रतलाम से आने वालों के लिए-धरमबड़ला से साडू माता बावड़ी व दाऊदखेड़ी होते हुए आयोजन स्थल. शहर के स्थानीय लोग-लोटी स्कूल से जंतर-मंतर व लालपुल टर्निंग होते हुए छोटी रपट व पंचमुखी हनुमान के रास्‍ते आयोजन स्थल पहुंचेंगे. वे तपोभूमि साइड से भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CM मोहन यादव ने बस स्टैंड पर बनाई चाय; बेटे अभिमन्यु की शादी में पहुंचे उज्जैन, देखें रोचक Video

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close