विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

CM मोहन यादव ने बस स्टैंड पर बनाई चाय; बेटे अभिमन्यु की शादी में पहुंचे उज्जैन, देखें रोचक Video

मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav का Ujjain का यह viral video सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वे Nanakheda Bus Stand पर tea बनाते दिखे. बेटे Abhimanyu Yadav की शादी के बीच उन्होंने SIR inspection किया और आम लोगों से बातचीत भी की.

CM मोहन यादव ने बस स्टैंड पर बनाई चाय; बेटे अभिमन्यु की शादी में पहुंचे उज्जैन, देखें रोचक Video

Mohan Yadav Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बेटे की शादी के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को लोगों को तब चौंका दिया, जब वे अचानक नानाखेड़ा बस स्टैंड पहुंच गए. यहां उन्होंने एक साधारण से होटल पर खुद चाय बनाई, खुद पी और लोगों से बातचीत की. यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, शनिवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिना किसी विशेष सुरक्षा-प्रोटोकॉल के नानाखेड़ा बस स्टैंड पहुंच गए. वहां उन्होंने पहले बीएलओ से बात की, फिर एक होटल पर जाकर चाय बनाने की इच्छा जाहिर की. होटल संचालक ने स्टोव आगे बढ़ाया और सीएम ने बड़ी सहजता से खुद चाय तैयार की और वहीं पर पी.

SIR कार्य का किया निरीक्षण

शादी के कार्यक्रमों के बीच सीएम यादव अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के काम का जायजा लेने भी पहुंचे. उन्होंने बूथों की स्थिति जानी, बीएलओ से जानकारी ली और मतदाताओं से पूछा कि उन्हें फॉर्म भरने या सत्यापन में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही.

लोगों से खुलकर की बातचीत

सीएम मोहन यादव ने बताया कि विवाह समारोह के बीच थोड़ा समय मिला तो वे व्यवस्था देखने निकल आए. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर आम लोगों और ऑटो चालकों से बात कर उन्हें यह समझने का मौका मिला कि SIR प्रक्रिया कितनी सहज चल रही है और कहां सुधार की जरूरत है.

अभिमन्यु–इशिता की शादी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के बड़े बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह खरगोन निवासी डॉ. इशिता से होने जा रहा है. शुक्रवार को गीता कॉलोनी स्थित सीएम आवास पर माता पूजन का कार्यक्रम हुआ. घर में मौजूद परिवारजन वैभव यादव, डॉ. आकांक्षा यादव, नारायण यादव, बहन कलावती यादव के साथ भाजपा पदाधिकारी और पार्षद भी शामिल हुए. सभी ने ढोल-डीजे पर खूब नृत्य किया.

ये भी पढ़ें- "....सुप्रीम कोर्ट तो सुप्रीम कहलाने लायक नहीं" मौलाना मदनी के बयान से देशभर में बवाल, ऐसी हैं प्रतिक्रिया

सांवराखेड़ी में सामूहिक विवाह, 22 जोड़ों के फेरे

सीएम मोहन यादव अपने बेटे अभिमन्यु की शादी सामूहिक सम्मेलन में करवाने जा रहे हैं. यह आयोजन 30 नवंबर 2025 को सांवराखेड़ी में होगा, जहां एक साथ 22 जोड़े फेरे लेंगे. सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी जारी है और स्थानीय स्तर पर उत्साह बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- थाने में दो महिलाओं में मारपीट! एक-दूसरे के पति के साथ अवैध संबंध का आरोप, देखें VIDEO

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close