विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2024

शाजापुर में हुआ मर्दानी खेल प्रतियोगिता का आयोजन, बालिकाओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगा चयन

मर्दानी खेल को महाराष्ट्र का परंपरागत मार्शल आर्ट माना जाता है. इसे 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम के तहत व्यापक रूप दिया गया है. इसी कड़ी में शाजापुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

शाजापुर में हुआ मर्दानी खेल प्रतियोगिता का आयोजन, बालिकाओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगा चयन
शाजापुर में मर्दानी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Khelo India in Shajapur: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर (Shajapur) में 'खेलो इंडिया' के तहत मर्दानी खेल प्रतियोगिता (Mardani Khel Pratiyogita) की प्रदेश स्तरीय अस्मिता महिला लीग का आयोजन किया गया. इस खेल प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आईं 250 से ज्यादा बालिकाओं ने भाग लिया. जिले के गांधी हॉल में आयोजित इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लाठी-डंडे की मदद से युद्धकौशल का शानदार प्रदर्शन किया. बालिकाओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट देकर चयनित किया गया.

ये भी पढ़ें :- 24 घंटे में पीते थे सिर्फ एक अंजुली जल, फल और सब्जी का आजीवन त्याग, आचार्य विद्यासागर को कितना जानते हैं आप?

क्या है मर्दानी खेल प्रतियोगिता

दरअसल मर्दानी खेल को महाराष्ट्र प्रान्त का परंपरागत मार्शल आर्ट माना जाता है. यह मराठों द्वारा सृजित शस्त्रों वाली युद्ध कला है. खेलो इंडिया के तहत अब देशभर में इस प्राचीन खेल विधा के जरिए खिलाड़ियों को युद्ध कौशल के जरिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं. खासतौर से महिलाओं को इससे सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाती है. 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगा चयन

एस्टेडू अखाड़ा एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज मंडलोई ने बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार एस्टेडु अखाड़ा एसोसिएशन मर्दानी खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है. इसमें शामिल बालिकाओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर नेशनल वुमेंस लीग में शामिल किया जाएगा.

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

एस्टेडू अखाड़ा के अध्यक्ष त्रिशलानंद जैन ने बताया कि भारत में प्राचीन काल से अखाड़ा पद्धति चली आ रही है. इस खेल की मदद से उसे पुनर्जीवित कर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने को मिल रहे हैं. प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार इस खेल को प्रोत्साहित कर इसे नई पहचान दिलाने में जुटे हैं. यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा.

ये भी पढ़ें :- जंगली जानवर के लिए खेत में अज्ञात लोगों ने बिछाया करंट, चपेट में आकर तीन शिकारियों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com