विज्ञापन

108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से युवक की मौत! तड़पने का वीडियो वायरल, मंडला कलेक्टर ने गठित की जांच टीम

मंडला में 108 एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से 21 वर्षीय अजीत बरया की मौत का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है. कलेक्टर ने 2 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है, वहीं कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने स्वास्थ्य विभाग का बचाव किया है.

108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से युवक की मौत! तड़पने का वीडियो वायरल, मंडला कलेक्टर ने गठित की जांच टीम
mandla youth death lack of oxygen 108 ambulance

मंडला जिले में 21 वर्षीय युवक अजीत बरया की कथित तौर पर ऑक्सीजन के अभाव में हुई दर्दनाक मौत का मामला चर्चा में आ गया है. 108 एम्बुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने के कारण तड़प-तड़पकर हुई युवक की मौत का एक वीडियो सामने आया, जिसे सभी ने विचलित कर दिया. इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है, जिससे पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है.

एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत 

दरअसल, सुनेहरा माल निवासी 21 वर्षीय अजीत बरया के माता-पिता का आरोप है कि उनके बेटे को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में 108 एम्बुलेंस में अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई. ऑक्सीजन न मिलने के कारण युवक की हालत बिगड़ती चली गई और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मरीज ऑक्सीजन के अभाव में तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है तथा जिम्मेदारों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग तेज हो गई है.

कलेक्टर ने गठित की जांच समिति, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

मामले में बड़े जनआक्रोश को देखते हुए मंडला कलेक्टर राहुल धोटे ने तत्काल संज्ञान लिया और निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन कर दिया है. कलेक्टर का कहना है कि एक से दो दिनों के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी. जांच में किसी भी स्तर पर स्वास्थ्य अमले या एम्बुलेंस कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

42 साल की भाभी के प्यार में पागल 22 वर्ष के फोटोग्राफर ने छोड़ी दुनिया, लिखा- मैं जा रहा हूं, उसे कुछ मत कहना

कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने किया स्वास्थ्य विभाग का बचाव

मामले में सियासी विवाद शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री और मंडला विधायक संपतिया उइके ने स्वास्थ्य प्रशासन का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत कर रही है. जिले में कई नई स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की गई हैं. मंत्री ने कहा कि अजीत बरया की मौत बेहद दुखद है, लेकिन इसके लिए जांच समिति गठित कर दी गई है जो जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.

शादी के एक महीने बाद इंदौर के मेजर हमजा आरिफ शहीद, जैसलमेर में ली अंतिम सांस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close