विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2023

मालवा : जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने से पहले कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मालवा से एक बड़ी खबर सामने आई है. आगर मालवा में कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सोमवार दोपहर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में प्रवेश करने वाली है और उसके प्रवेश के ठीक पहले विधायक वानखेड़े की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है.

मालवा : जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने से पहले कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े

मध्यप्रदेश के मालवा से एक बड़ी खबर सामने आई है. आगर मालवा में कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.  सोमवार दोपहर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में प्रवेश करने वाली है और उसके प्रवेश के ठीक पहले विधायक वानखेड़े की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विपिन वानखेड़े की गिरफ्तारी 

पुलिस के जवानों ने आगर मालवा से कांग्रेस के विधायक विपिन वानखेड़े को उनके घर के अंदर हिरासत में लिया. जिसके बाद सीधे कोतवाली थाना आगर में ले जाकर बैठा दिया. पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे गिरफ्तारी नहीं बताया है. फोन पर चर्चा करते हुए थाना प्रभारी गगन बादल ने कहा कि विधायक वानखेड़े को केवल पूछताछ के लिए थाने लाया गया है.  

फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं 

कांग्रेस के विधायक विपिन वानखेड़े का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने चैलेंज किया था कि अगर किसानों को फसल का मुआवजा नहीं दिया गया तो जन आशीर्वाद यात्रा जिस भी जिले में आएगी उसको काले झंडे दिखाए जाकर विरोध किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वह हालत की जाएगी जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा. 

कांग्रेस के कार्यकर्त्ता बैठे धरने पर 

पुलिस की इस कार्रवाई को कांग्रेस तानाशाही बता रही है. कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना कोतवाली के सामने धरना देकर बैठ गए हैं. विधायक विपिन वानखेड़े ने एनडीटीवी को बताया है कि पुलिस की 13 गाड़ियां उनके घर पर उनको गिरफ्तार करने आईं थी और जोर-जबरदस्ती कर बलपूर्वक थाने पर ले आई और नजरबंद कर दिया गया. उनका कहना है कि वह हर हाल में किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे. भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में आज प्रवेश करेगी और ठीक इसी दिन पुलिस की कार्रवाई से राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है.

ये भी पढ़े: दमोह जिले में इलाज में लापरवाही के चलते महिला की गई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com