विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2026

NH-30 पर बदमाशों का तांडव, यात्री बस को रोककर की जमकर तोड़फोड़, चालक-परिचालक पर पथराव, कई घायल

MP News: नेशनल हाइवे पर बीच सड़क पर बदमाशों का तांडव देखने को मिला. यात्री बस को रोककर जमकर पथराव किया. इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है... 

NH-30 पर बदमाशों का तांडव, यात्री बस को रोककर की जमकर तोड़फोड़, चालक-परिचालक पर पथराव, कई घायल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-30 के पड़हा गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत बाइक सवार बदमाशों ने एक चलती यात्री बस को बीच सड़क पर रोक लिया. बदमाशों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की और चालक व परिचालक पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में बाइक सवार घायल 

बताया जा रहा है कि 42 सीटर विजयंत ट्रैवल्स की यह बस मऊगंज से नागपुर जा रही थी. घटना के बाद फरार होते समय बाइक सवार बदमाश हादसे का शिकार हो गए. बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है.

पुलिस ने जांच शुरू की 

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बाइक सवारों का ओढ़की टोल प्लाजा पर पहले विवाद हुआ था,जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है. घटना के बाद बस में सवार यात्री करीब 4 घंटे तक उसी बस में फंसे रहे. बाद में पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को नागपुर के लिए रवाना किया गया. थाना प्रभारी  विजय सिंह परस्ते ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआऱ दर्ज कर ली गई है. जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें Raipur: "तूता धरना स्थल का दो रसोइयों की मृत्यु से कोई वास्ता नहीं..."   महिलाओं की मौत के बाद सरकार ने जारी किया बयान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close