विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2026

EV Charging Point Blast: जीवित बचे शख्स ने किया बड़ा खुलासा, 'हादसे के समय चार्ज पर नहीं थी इलेक्ट्रिक कार’

Survivor Testimony: इंदौर चार्जिंग प्वॉइंट में हुए हादसे में 8 लोगों की जान गंवाने के बाद इलेक्ट्रिक वाहन और उसकी प्रासंगिकता को लेकर बड़े सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन हादसे में जीवित बचे सौरभ पुगलिया नामक शख्स द्वारा किए खुलासे ने अब चार्जिंग प्वाइंट में हुए धमाके के बाद कॉलोनी में हुए अग्निकांड की गुत्थी को सुलझा कर रख दी है. 

EV Charging Point Blast: जीवित बचे शख्स ने किया बड़ा खुलासा, 'हादसे के समय चार्ज पर नहीं थी इलेक्ट्रिक कार’
MAJOR REVELATION IN INDORE CHARGING POINT BLAST BY THE SURVIVOR
इंदौर (मध्यप्रदेश):

Indore Charging Point Blast Case: इंदौर में तीन मंजिलों वाले घर में लगी भीषण आग में जीवित बचे एक शख्स ने गुरुवार को एक बड़ा खुलासा कर उस थ्योरी को झुठला दिया है, जिसे चार्जिंग प्वाइंट में हुए ब्लास्ट को हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही थी. खुलासे में शख्स ने बताया कि हादसे के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का चार्जिंग प्वाइंट कतई जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि घटना के वक्त EV कार को चार्ज नहीं किया जा रहा था.

इंदौर चार्जिंग प्वॉइंट में हुए हादसे में 8 लोगों की जान गंवाने के बाद इलेक्ट्रिक वाहन और उसकी प्रासंगिकता को लेकर बड़े सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन हादसे में जीवित बचे सौरभ पुगलिया नामक शख्स द्वारा किए खुलासे ने अब चार्जिंग प्वाइंट में हुए धमाके के बाद कॉलोनी में हुए अग्निकांड की गुत्थी को सुलझा कर रख दी है. 

ये भी पढ़ें-खरगोन व्यापारी के घर अंधाधुंध गोलीबारी, फिर 10 करोड़ रुपए मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे तार

दावा किया था कि चार्जिंग प्वाइंट में हुए धमाके के बाद EV कार में आग लगी 

गौरतलब है बुधवार को हुए हादसे की जांच में जुटी इंदौर पुलिस ने दावा किया था कि घर के बाहर बिजली से चार्ज हो रही कार के चार्जिंग प्वाइंट में हुए धमाके के बाद पहले वहां चार्जिंग में लगी चार पहिया वाहन में लगी और फिर आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी जद में ले लिया. हादसा शहर की ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में कारोबारी मनोज पुगलिया के घर में हुआ धा.

सौरभ पुगलिया बोले,अग्निकांड के लिए ईवी का चार्जिंग पॉइंट जिम्मेदार नहीं

सौरभ ने कहा, अग्निकांड के लिए ईवी (कार) का चार्जिंग पॉइंट जिम्मेदार नहीं है. हम रोज कार को चार्ज करते हैं, लेकिन उस दिन किस्मत से हमने कार को चार्ज करने के लिए बिजली के चार्जिंग पॉइंट से नहीं जोड़ा था. उन्होंने कहा कि जब कार से कोई चार्जर जुड़ा ही नहीं था, ऐसे में उसके चार्जिंग पाइंट में आखिर कैसे आग लग सकती है या इसमें शॉर्ट सर्किट कैसे हो सकता है?

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

सौरभ ने कहा, इंस्टाग्राम पर जो वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, उनमें आप देख सकते हैं कि मेरे घर के बाहर लगे बिजली के खंभे के ऊपर धमाका हो रहा है और इसकी चिंगारियां नीचे गिर रही हैं. अग्निकांड में जीवित बचे चार लोगों में शामिल सौरभ ने रेस्क्यू अभियान में देरी का आरोप लगाया और कहा कि उसके परिवार के आठ लोगों की जान बच सकती थी.

ये भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2026: जानें, 9 दिन, 9 दुर्गा, मां दुर्गा के किस स्वरूप की आराधना से आपको मिलेंगे मनोवांछित फल?

इंदौर शहर की ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में कारोबारी के घर में लगी थी आग

उल्लेखनीय है हादसा शहर की ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में कारोबारी मनोज पुगलिया के घर में लगा था. बुधवार तड़के लगी आगमें मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन और उनके घर के छह अन्य करीबी रिश्तेदारों की मौत हो गई थी. इनमें दो बच्चे भी शामिल थे. पुगलिया के बेटे सौरभ भी अग्निकांड के वक्त घर में थे, लेकिन वह अपने तीन अन्य परिजनों के साथ वक्त रहते घर से बाहर निकल आए थे. 

सौरभ ने घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले के दावों को भी खारिज किया

पुलिस ने दावा था कि सौरभ पुगलिया के घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे और इलाके की बिजली काटे जाने के बाद पुलिस को दरवाजे तोड़कर अंदर जाने में मुश्किल पेश आई. इस दावे के उलट पुगलिया के बेटे सौरभ ने कहा,‘‘गलत बात कही जा रही है कि मेरे घर में इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे, मेरे घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक ताला नहीं है. मेरा घर अब भी खुला है और आप खुद जा कर इसकी जांच कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-सास-ससुर और पति को 10-10 साल का कठोर कारावास, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नववधू ने कर ली थी खुदकुशी

इंदौर हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घर के बाहर आग लगने से पूरा घर जल जाने की घटना बेहद दु:खद और कष्टकारी है. उन्होंने कहा,‘‘हम घटना की पूरी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करेंगे और इसके बाद उचित कदम उठाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

सीएम ने घटना दुख जताया था और कहा था कि विशेषज्ञों से हादसे की जांच कराएंगे

इससे पहले, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सौरभ और उनके शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें ढांढस बंधाते हुए घटना की पूरी जानकारी ली थी. सीएम ने कहा,‘‘मैंने अग्निकांड की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को बुधवार को ही भोपाल से मौके पर भेज दिया था. हम विशेषज्ञों से इस घटना की जांच कराएंगे.

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में एक आवासीय स्कूल में प्रेग्नेंट हुईं 3 छात्राएं ? मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com