विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2024

Ujjain News: मुख्यमंत्री यादव आज उज्जैन को देंगे 218 करोड़ की सौगात, "प्रसादम्" का करेंगे उद्घाटन

MP latest News: सीएम मोहन यादव रविवार को उज्जैन में रहेंगे. इस दौरान वो उज्जैन में  देश के प्रथम हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट "प्रसादम्" का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 218 करोड़ लागत की 187 स्वास्थ्य संस्थाओं का लोकार्पण और  भूमिपूजन भी करेंगे.

Ujjain News: मुख्यमंत्री यादव आज उज्जैन को देंगे 218 करोड़ की सौगात, "प्रसादम्" का करेंगे उद्घाटन

Madhya Pradesh Latest News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) लगातार विकास कार्यों को गति देने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में वह रविवार को उज्जैन (Ujjain) में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. जहां महाकाल लोग (Mahakal Lok) परिसर में फुट स्ट्रीट का शुभारंभ करेंगे. वहीं, 187 स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमि पूजन भी करेंगे. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ही मौजूद रहेंगे.

दरअसल, सीएम मोहन यादव आज उज्जैन में रहेंगे. इस दौरान वो उज्जैन में  देश के प्रथम हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट "प्रसादम्" का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 218 करोड़ लागत की 187 स्वास्थ्य संस्थाओं का लोकार्पण और  भूमिपूजन भी करेंगे.

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ उज्जैन के महाकाल महालोक के नीलकंठ वन परिसर में देश के पहले प्रसादम का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे. इसके साथ ही वे  218 करोड़ 76 लाख रुपये लागत की स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे.

एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बना है प्रसादम्

यह प्रसादम् एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फ़ूड एंड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब' कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा महाकाल महालोक के नीलकंठ वन परिसर और अवंतिका हाट के बीच विकसित किया गया है. इसमें 17 दुकानों का निर्माण कर एक स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब बनाया गया है. श्रद्धालुओं के लिये पार्किंग एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया "प्रसादम" का शुभारंभ करेंगे.

'स्वच्छता का सत्ता' लगाने को तैयार इंदौर, जानें कैसे हर साल बाजी मार लेता है सबसे साफ शहर
 

 भैरव गड़  निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाल्मीकि धाम पहुंचे और समाधि के दर्शन कर महंत उमेश नाथ से मुलाकात की. इसके बाद भरतरी गुफा पहुंचे, यहां गादीपति महंत राम नाथ ने उनका सम्मान किया. ब्राह्मण बटुकों ने सरस्वती वाचन किया. इसके बाद सीएम सेंट्रल भैरव गड़  निरीक्षण के लिए पहुंचे.

बिजली विभाग का जानलेवा जुगाड़! पेड़ को ही पोल बनाकर बांध दी 11 हजार वोल्ट की लाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com