विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2024

MP पुलिस खुद की भी नहीं कर पा रही है सुरक्षा, ASI के घर से  20 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

Theft in Morena: मध्य प्रदेश में इन दिनों चोर बेखौफ नजर आ रहे हैं. एक के बाद एक चोरी की वारदात सामने आ रही हैं. आलम तो ये है कि अब चोर पुलिस वालों के घरों को निशाना बना रहे हैं. मुरैना में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एएसआई के घर में चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के कीमती जेवरात पार कर दिए.

MP पुलिस खुद की भी नहीं कर पा रही है सुरक्षा, ASI के घर से  20 लाख के जेवरात ले उड़े चोर
चोरी की यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां चोरों ने एएसआई के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

Theft in ASI's House in Morena: दूसरों की सुरक्षा करने वाली मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) इन दिनों खुद ही ठगों और चोरों के निशाने पर है. अभी कुछ दिन पहले चंबल  DIG सौरभ सिन्हा की पत्नी मेघा सिन्हा के साथ मेड दिलाने के नाम पर 37 हजार रुपए की ठगी हुई थी. वहीं, अब मुरैना (Morena) में चोरों ने सहायक उप निरीक्षक पुलिस (ASI) के घर के ताले तोड़कर लगभग 20 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी जेवरात चोरी (Theft in Morena) कर फरार हो गए. 

10 मिनट में चोरी कर निकल गए बाहर

चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वे पुलिस वालों के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. मुरैना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में चोरों ने एएसआई के घर को निशाना बनाया. एएसआई जनार्दन सिंह तोमर भिंड जिले के मालनपुर थाने में पदस्थ हैं. बताया जा रहा कि जब एएसआई इलाज कराने के लिए अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर की रेकी कर कटर गैस कटर से घर का ताला काटा. जिसके बाद चोरों ने मात्र दस मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद

चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वहीं पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देख एएसआई जनार्दन सिंह को सूचना दी. जिसके बाद दिल्ली से वापस आने के बाद एएसआई जनार्दन सिंह पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की. कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 366 ग्राम सोना चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें - पुलिसवालों ने सटोरियों से ली थी ₹23 लाख की घूस, सब इंस्पेक्टर सहित तीन नौकरी से बर्खास्त

ये भी पढ़ें - फिंगर लगाकर खाद देने के आदेश के बाद भी ऑपरेटर कर रहा 'खेल'! आखिर क्यों पर्ची के पीछे लिख रहे हैं कोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com