विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2023

MP News: खुले में मांस बेचने वालों की खैर नहीं... CM मोहन यादव के आदेश के बाद एक्शन मोड में प्रशासन 

बताया जा रहा कि नगर निगम की टीम ऐसी दुकानों और ठेलों के खिलाफ 31 जनवरी तक एक्शन में रहेंगी. इस दौरान टीम शहर में इस तरह की कोई भी दुकान और ठेलों ऐसा कारोबार नही होने देंगी. जो लोग तय मापदंडों का पालन नही करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

MP News: खुले में मांस बेचने वालों की खैर नहीं... CM मोहन यादव के आदेश के बाद एक्शन मोड में प्रशासन 
MP News: खुले में मांस बेचने वालों की खैर नहीं... CM मोहन यादव के आदेश के बाद एक्शन मोड में प्रशासन 

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव में मीट और मछली बेचने को लेकर निर्देश जारी किए हैं. जिसके तहत खुले में मीट और मछली बेचने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है. CM यादव के आदेश पर ग्वालियर ज़िले में भी अमल शुरू हो गया है. ज़िला प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है. आज शुक्रवार को प्रशासन ने मीट की दुकानों पर जमकर कार्रवाई करते हुए जमकर छापामारी शुरू दी. इसी कड़ी में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश मिलने के बाद बीती रात इस पर अमल किया और रणनीति तैयार की. जिसके तहत टीमो का गठन किया गया. इन टीमों ने आज मीट चावड़ी बाजार के मीट मार्केट में पहुंचकर सभी दुकानों के लाइसेंस देखे गए. साथ ही उनके स्वास्थ्य सुरक्षा मानक भी चैक किए गए . 

सड़क के किनारे मांस नहीं बेच सकेंगे दुकानदार 

यह कार्रवाई नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनेज शर्मा के नेतृत्व में शुरू की गई है . डॉ शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेश के मद्देनज़र टीम का गठन किया है. इसमें टीम को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में जहां भी खुले में मांस और मछली की दुकान हैं... उनपर रोक लगानी हैं. साथ ही वो तमाम दुकानदार जो खुले में कटिंग करके बेच रहे हैं...उस पर भी रोक लगाना हैं. तमाम उम्मीदवार अपनी शॉप के आसपास गंदगी भी नहीं करेंगे और जो उनकी वेस्टेज है... उसे डस्टबिन में रखकर नगर निगम की गाड़ी में डालें. डॉ शर्मा ने बताया कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना लाइसेंस के सड़क के किनारे इसका व्यापार कर रहे हैं. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें CG News : जेल में बंद IAS रानू साहू की जमानत अर्जी की सुनवाई फिर बढ़ी आगे, अब मिली ये डेट

नगर निगम की दुकानें बंद करके भागे मीट व्यापारी

बताया जा रहा कि नगर निगम की टीम ऐसी दुकानों और ठेलों के खिलाफ 31 जनवरी तक एक्शन में रहेंगी. इस दौरान टीम शहर में इस तरह की कोई भी दुकान और ठेलों ऐसा कारोबार नही होने देंगी. जो लोग तय मापदंडों का पालन नही करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. ग्वालियर में टीम के जांच स्थल पर पहुंचने के पहले ही अनेक मीट, मछली और अंडों का व्यापार करने वाले लोग अपनी दुकान और ठेले बंद करके भाग गए. हालांकि कई दुकानें ऐसी भी मिलीं जिन्होंने अपने यहां साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था कर रखी थी.

ये भी पढ़ें 2 साल में ₹52 करोड़ खर्च, 52 पंचायतों में नहीं पहुंचा पानी, जल जीवन मिशन के पाइप में बंधे हैं जानवर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com