विज्ञापन
3 years ago

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) रविवार, 25 फरवरी को तेलंगाना (Telangana) के दौरे पर रहेंगे. सीएम साय सुबह 10 बजे हेलीपेड से तेलंगाना के लिए रवाना होंगे. इस मौके पर सीएम विष्णु देव साय रामचंद्र स्वामी वरी देवस्थानम मंदिर (Sree Seetha Ramachandraswamy Vari Devasthanam) जाएंगे, जहां राम-सिता का दर्शन करेंगे. 

दिल्ली-शिमला के दौरे पर रहेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

इधर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) दिल्ली (Delhi) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. पूर्व सीएम भूपेश बघेल रविवार की रात 8.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वो कांग्रेस (Congress) आलाकमान से मुलाकात करेंगे. फिर बघेल दूसरे दिन यानी सोमवार को शिमला (Shimla) के लिए रवाना होंगे, जहां भूपेश बघेल 26 और 27 फरवरी को शिमला में रहेंगे. बता दें कि भूपेश बघेल हिमाचल के कांग्रेस चुनाव प्रभारी (Congress election in-charge of Himachal) भी रह चुके हैं. 

ये भी पढ़े: MP में बदला मौसम का मिजाज, 3 दिन तक ओले के साथ बारिश के आसार, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा हाल?

लोकसभा चुनाव (LOk Sabha Election 2024) के तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को मध्य प्रदेश के द्वालियर पहुंचेंगे. इस दौरान शाह ग्वालियर-चम्बल (Gwalior-Chambal Region) के चार लोकसभा सीट के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे. दरअसल, अमित शाह इन सीटों के 400 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा करेंगे. इस दौरान शाह इन नेताओं से जमीनी हकीकत का फीडबैक भी लेंगे. बता दें कि अमित शाह के दौरे को लेकर ग्वालियर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं एयरपोर्ट रोड से लेकर आसपास के इलाकों में भी नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है. 

ये भी पढ़े: पहले एड, फिर बैकग्राउंड डांसर... लगातार 6 फ्लॉप फिल्में देने वाले चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर का कैसा रहा फिल्मी सफर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com